माइक्रो फाइनेंस कार्यालय मे एजेंट बनकर पैसा जमा करने आए शख्स ने मालिक को मारी गोली

संजीत मोदी


पश्चिम बंगाल :
आसनसोल नगर निगम के चिनाकुड़ी बाजार इलाका सोमवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा और देखते ही देखते यू के ट्रेडर्स के नाम से माइक्रो फाइनेंस कंपनी चला रहे मालिक उमा शंकर चौहान खून से लथपथ होकर अपने ही कार्यालय मे हत्या हो गई, हम बताते चलें की उमा शंकर चौहान नामक व्यक्ति चिनाकुड़ी बाजार मे एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी चला रहा था, साथ मे वह कमिटी भी खेलाता था, सोमवार को करीब साढ़े 11 बजे के करीब एक युवक अपने मुह पर गमछा बाँधकर कंधे पर एक बैग लटकाए हुए उमाशंकर के माइक्रो फाइनेंस कंपनी मे दाखिल हुआ, जहाँ उसने एक राहुल पासवान नाम के किसी एजेंट का नाम लेकर पैसा जमा करने की बात की । जब कंपनी के कर्मचारी ने कहा की वह किसी राहुल पासवान नाम के एजेंट को नही जानते तब उसने उनसे कहा की वह आपलोगों को फोन कर चूका है, जिसके बाद वह फोन पर किसी से बात करते हुए कार्यालय से बाहर निकल गया फिर कुछ दुरी पर जाकर वापस लौटा और कहने लगा की राहुल ने फोन किया। जब कार्यालय के लोगों ने दोबारा उससे कहा की उसको किसी ने फोन नही किया ,तब वह अचानक से अपने बैग से बंदूक निकाला और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद कार्यालय मे भगदड़ मच गई ,इसी बीच वह शख्स उमाशंकर को गोली मारकर बहुत ही आसानी से फरार हो गया, वहीं घटना की खबर सुन मौके पर पहुँची चिनाकुड़ी थाना पुलिस मामले की जाँच मे जुट गई है की आखिरकार किस वजह से उमाशंकर को गोली मारी गई है पुलिस हर पहलु पर जाचं कर रही है खबर लिखे जाने तक जाचं जारी है

  • Related Posts

    लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

    Continue reading
    प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भूकंप नहीं, ग्लेशियर का टुकड़ा 1200 मीटर नीचे गिरा और…नेपाल बाढ़ की कहानी

    • By TN15
    • August 27, 2026
    भूकंप नहीं, ग्लेशियर का टुकड़ा 1200 मीटर नीचे गिरा और…नेपाल बाढ़ की कहानी

    सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज 6.5 करोड़ रुपये में रफा-दफा, बैंक झेलेंगे 99.9% नुकसान!

    • By TN15
    • August 27, 2026
    सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज 6.5 करोड़ रुपये में रफा-दफा, बैंक झेलेंगे 99.9% नुकसान!

    डॉ. अंबेडकर की मनुस्मृति की आलोचना

    • By TN15
    • August 26, 2026
    डॉ. अंबेडकर की मनुस्मृति की आलोचना

    ‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन

    • By TN15
    • August 26, 2026
    ‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन

    नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच यूपी के इन जिलों में अलर्ट! CM योगी ने दिए निर्देश

    • By TN15
    • August 26, 2026
    नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच यूपी के इन जिलों में अलर्ट! CM योगी ने दिए निर्देश

    ‘सनातन धर्म मुर्दाबाद’ के कथित नारे पर FIR, कांग्रेस MP ने मांगी माफी

    • By TN15
    • August 26, 2026
    ‘सनातन धर्म मुर्दाबाद’ के कथित नारे पर FIR, कांग्रेस MP ने मांगी माफी