प्रेमी के साथ रंगरलिया मनाते पकड़ लिया था
गोंडा। इसे महानता कहेंगे या फिर जान जाने का डर एक पति ने जब अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगरलिया मनाते पकड़ लिया तो गुस्सा नहीं किया बल्कि उसे उसके हवाले कर दिया। दरअसल उत्तर प्रदेश में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की मांग का सिंदूर धोकर उसकी शादी उसके प्रेमी से करवा दी। यह घटना खोड़ारे थाना क्षेत्र के दौलतपुरग्रांट, दान बहादुरडीह में हुई। बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ा, जिसके बाद उसने यह अनोखा फैसला लिया।
पति ने पहले पत्नी की मांग का सिंदूर पानी से धोया और फिर मंदिर में ले जाकर दोनों की शादी करवा दी। महिला के दो बच्चे भी हैं, जो उसके साथ प्रेमी के पास चले गए। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ इसे पति की उदारता बता रहे हैं, तो कुछ इसे सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों पर सवाल उठाने वाला कदम मान रहे हैं।






