घोटालेबाज बीजेपी सरकार का नया घोटाला ‘बीपीएल कार्ड फॉर वोट’ घोटाला : दीपेन्द्र हुड्डा

दीपेंद्र सिंह हुड्डा बोले, सरकार स्पेशल गिरदावरी और किसानों को कम से कम 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की घोषणा करें

करनाल, (विसु)। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय (करनाल शहर) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर करनाल शहर के नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष पराग गाबा और करनाल ग्रामीण के नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष राजेश वैध को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने, सत्ता हासिल करने के लिए झूठ, लूट, फूट का प्रयोग करके किसी भी हद तक जा सकती है। घोटालेबाज बीजेपी सरकार का नया घोटाला ‘बीपीएल कार्ड फॉर वोट’ घोटाले के रूप में सामने आया है। बीजेपी सरकार राशन कार्ड घोटाले की बुनियाद पर खड़ी है। बीजेपी ने 2024 चुनाव से ठीक पहले वोटरों को प्रलोभन देने के लिए बीपीएल कार्ड 27 लाख से बढ़ाकर 51 लाख तक पहुंचाए, जिससे हरियाणा की 75 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे आ गई। इतनी गरीबी तो आजादी के समय भी नहीं थी। चुनावी साल में इन्हें 2-3 फ्री राशन बाँटने व 2024 चुनाव में सत्ता हासिल करने के बाद अब तक 10 लाख से अधिक कार्ड काट दिए गए। यानी जिस रफ्तार से गरीबी का तूफान आया, उसी रफ्तार से अब चुनाव के बाद अमीरी का तूफान आ गया। यदि एक कार्ड पर 4 लोगों का औसत माना जाए तो करीब 40 लाख लोगों के साथ ठगी हुई है। ये कितना बड़ा आंकड़ा है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि विधान सभा चुनाव में बीजेपी को कांग्रेस से करीब 22 हजार वोट ही ज्यादा मिले। घोटाले का अगला पैकेज 2100 रुपये की पेंशन हर महिला को देने का है। अब बीजेपी सरकार ने इसमें तरह-तरह की शर्तें लगा दी हैं। हरियाणा में व्यापक जलभराव पर चिंता जताते हुए दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि पिछले 11 सालों में बीजेपी सरकार ने जलनिकासी के लिए एक भी नयी ड्रेन नहीं बनाई न ही कोई नहर बनवाई। नतीजन लाखों किसानों और आम नागरिकों को इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ रहा है। हरियाणा में हर वर्ष जलभराव की समस्या विकराल होती जा रही है जिसके लिये पूर्णत: भाजपा सरकार जिम्मेदार है। हरियाणा के कई सारे जिलों में हजारों-लाखों एकड़ भूमि जलमग्न हो गयी है। इससे किसानों ग्रामीण बस्तियों, शहरों में काफी नुकसान हुआ है। सरकार धरातल पर उतरकर स्पेशल गिरदावरी कराए, क्योंकि किसानों को एकसाथ 2 फसल का नुकसान हुआ है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलकर अपने दरवाजे बंद कर देती है। ऐसे में उन्होंने मांग करी कि कम से कम 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की घोषणा की जाए। चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि चुनाव आयोग हरियाणा की जनता और विपक्षी पार्टियों को मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट क्यों नहीं दे रहा है। चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने के लिये खुलेआम यंत्र, मंत्र, तंत्र का प्रयोग हो रहा है। इसका खुलासा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देशवासियों के सामने किया है। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से जो सवाल पूछे उनका कोई ठोस उत्तर नहीं मिला, बल्कि मुख्य चुनाव आयुक्त की प्रेस वार्ता से ये और स्पष्ट हो गया कि वो छुपा ज्यादा रहे हैं, बता कम रहे हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के चुनावों में भी व्यापक गड़बडिय़ां हुई हैं, बड़े पैमाने पर वोट चोरी हुई और वोटर लिस्ट के साथ फर्जीवाड़ा किया। बहुत जल्द ही इनका तथ्यों और प्रमाण के साथ खुलासा किया जायेगा। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, घरौंडा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे वीरेंद्र राठौर, पूर्व विधायक राकेश कंबोज, पूर्व विधायक धर्मपाल गोंदर, पूर्व विधायक भीमसेन मेहता, समेत बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली में आज जंतर-मंतर…

    Continue reading
    जंतर-मंतर पर थाली-चम्मच लेकर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    • By TN15
    • June 20, 2026
    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?