नई पीढ़ी के आंदोलन ने लोकतांत्रिक मुद्दों को राजनीति में पुनर्स्थापित किया : अखिलेंद्र

पूर्वांचल यात्रा ने मऊ जिले में किया संपर्क : संवाद

रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान के तहत 9 सूत्रीय एजेंडे पर 9 अगस्त को मिर्जापुर से शुरू हुई पूर्वांचल यात्रा भदोही, जौनपुर, आजमगढ़ होते हुए आज मऊ पहुंची। जहां चिरैयाकोट और मऊ शहर के प्रबुद्ध जनों, सरोकारी नागरिकों और विभिन्न धारा के लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

इस मौके पर मौजूद आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के संस्थापक सदस्य अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नई पीढ़ी के आंदोलन ने लोकतांत्रिक मुद्दों को राजनीति में पुनर्स्थापित किया है। सरकार और संस्थाएं जवाबदेह हों, यह प्रश्न आज के दौर में सर्वाधिक महत्वपूर्ण हो गया है। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन और भूमिहीनों को आवासीय जमीन जैसे संवैधानिक अधिकारों को हर नागरिक को देने के लिए कारपोरेट व सुपर रिच पर संपत्ति व विरासत टैक्स लगाया जाए और पूर्व की भांति कारपोरेट टैक्स 35 फीसद किया जाए, तो संसाधनों की व्यवस्था हो जायेगी। उन्होंने विभाजन और घृणा की राजनीति के खिलाफ लड़ रही सभी ताकतों से इस यात्रा को हर संभव मदद देने की अपील भी की।

वक्ताओं ने बताया कि 9 सूत्रीय एजेंडा में बुनकरों और असंगठित मजदूरों के सामाजिक सुरक्षा का सवाल भी है। बातचीत में बुनकरों ने बिजली के फ्लैट रेट को बढ़ाने, जीएसटी के कारण कच्चे माल की कीमत बढ़ने और बाजार में मंदी का जिक्र करते हुए इस उद्योग को बचाने के लिए बजट में विशेष आर्थिक पैकेज देने की बात उठाई।

संवाद को पूर्व डीआईओएस शिवचंद राम, राम अवध भंते, पूर्व प्रधान राम भुवन, बुनकर वाहिनी के अध्यक्ष एकबाल अहमद अंसारी, मनोज सिंह, डाक्टर राम प्रकाश गौतम, राजेश सचान, सविता गोंड, रूबी सिंह गोंड, निशांत राज, उपेंद्र वीर, पुष्पेंद्र भंते, गुंजा गोंड, अर्जुन प्रसाद, जया यादव, अरविंद कुमार, राम जन्म सागर ने संबोधित किया। संवाद का संचालन डॉ. शम्मी कुमार सिंह ने किया।

  • Related Posts

    महर्षि प्रजापति शिक्षा समिति द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

    मोदीनगर महर्षि प्रजापति शिक्षा समिति, शुक्रतीर्थ द्वारा मुल्तानीमल…

    Continue reading
    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

    दोस्त की हत्या के बाद सुसाइड, गोरखपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला 7वीं क्लास के स्टूडेंट का शव  

    दोस्त की हत्या के बाद सुसाइड, गोरखपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला 7वीं क्लास के स्टूडेंट का शव  

    व्यापारियों एवं उद्यमियों का अभिविन्यास एवं परिचय सम्मेलन एवं संवाद कार्यशाला

    व्यापारियों एवं उद्यमियों का अभिविन्यास एवं परिचय सम्मेलन एवं संवाद कार्यशाला

    NDA में जाने की अटकलों के पर शरद पवार का बड़ा बयान, ‘हां, मेरे बारे में…’

    NDA में जाने की अटकलों के पर शरद पवार का बड़ा बयान, ‘हां, मेरे बारे में…’

    ‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

    ‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

    आईएमएस नोएडा को कौशल आधारित शिक्षा के लिए मिला सम्मान

    आईएमएस नोएडा को कौशल आधारित शिक्षा के लिए मिला सम्मान