अध्यात्मिक रहस्यों को उजागर करने की जरूरत

 

समस्तीपुर पूसा दलसिंहसराय स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के वीआईपी कॉलोनी स्थित स्थानीय सेवा केंद्र में आध्यात्मिक होली मिलन समारोह ईश्वरीय ज्ञान रूपी गुलाल और परमात्म-स्मृति के रंग में रंगकर दिव्यतापूर्ण तरीके से मनाया गया।
इस मौके पर समस्तीपुर से आये ओमप्रकाश भाई ने होली के आध्यात्मिक रहस्य को उजागर करते हुए बताया ‌कि होली पर्व का सच्चा अर्थ इसके नाम में ही समाया हुआ है। होली के तीन अर्थ हैं। पहला- होली अर्थात् पवित्र। यह त्योहार हमें मन-वचन-कर्म की पवित्रता का संदेश देता है। शिव जयन्ती के कुछ दिनों के बाद ही होली मनाई जाती है क्योंकि जब परमात्मा शिव का इस धरा पर अवतरण होता है और उस परमपिता से जब हमारा सच्चा परिचय होता है, उनसे संबंध का अनुभव होता है तो परमात्मा द्वारा हमें पवित्र भव, योगी भव का वरदान मिल जाता है। होली का दूसरा अर्थ है- हो ली सो हो ली अर्थात् बीती हुई कष्टदायक बातों को, भूलों को बिंदी लगाकर अपने वर्तमान को परमात्म-ज्ञान और याद से श्रेष्ठ बनाना ताकि हमारा भविष्य सुखमय हो। होली का तीसरा अर्थ है- मैं आत्मा परमात्मा की हो ली। जब परमात्मा पिता को पहचानकर हम उनके हो गये तो उनका सब कुछ हमारा हो गया। परमात्मा के ज्ञान, गुण, शक्तियों, आशीर्वादों के अविनाशी रंगों से हम रंग गये। उन्होंने कहा कि होली के एक दिन पहले होलिका दहन मनाई जाती है। हम भी अपनी बुरी आदतों, कड़वी यादों, तकलीफ देने वाले संस्कारों की होलिका परमात्म-स्मृति की योग-अग्नि में जलायें तो हमारा जीवन खुशहाल बन जायेगा।
बीके सोनिका बहन ने कहा कि हम सभी महान् सौभाग्यशाली हैं कि हमें होलियेस्ट ऑफ होली परमपिता परमात्मा शिव बाबा के संग के रंग में रंगकर अपने जीवन को देवतुल्य बनाने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि समय रहते हम इन अमूल्य घड़ियों का लाभ अवश्य ले लें।
सभी आगंतुक भाई-बहनों को आत्म-स्मृति का तिलक लगाया गया और मुख मीठा कराया गया। ज्ञान युक्त गीतों के माध्यम से सभी को ईश्वरीय संदेश देने के साथ-साथ उनका मनोरंजन भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शैलेंद्र जी, विद्यासागर जी, विजय भाई, विनोद भाई, मनोहर भाई, शिवजी भाई, मंटून भाई आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार