बिहार में एक-दो सीटों को छोड़कर पुराने चेहरों पर ही दांव खेल सकती है बीजेपी

पटना । बिहार में राजग के घटक दलों के बीच लोकसभा सीटों का बंटवारा तो हो गया है लेकिन अभी बीजेपी ने अपने हिस्से की 17 सीटों पर कैंडिडेट का एलान नहीं किया है। ऐसे में उम्मीद है कि नई दिल्ली में होनेवाली बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में बिहार की सभी 17 सीटों के उम्मीदवारों का एलान कर दिया जाएगा ।

इस बीच सूत्रों के हवाले से जो संभावित सूची आ रही है, उससे साफ है कि एक-दो सीट को छोड़कर पार्टी पुराने चेहरे रिपीट करेगी।

पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से लगातार दो बार मीसा भारती को शिकस्त दे चुके रामकृपाल यादव को पार्टी फिर से चुनावी मैदान में उतार सकती है। ऐसे में इस सीट पर लगातार तीसरी बार रामकृपाल यादव और लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती में मुकाबला होने की उम्मीद है।

पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं में शुमार पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पटना साहिब सीट से टिकट की दौड़ में आगे दिख रहे , लेकिन यहां से पार्टी के युवा चेहरे रितुराज सिन्हा की चर्चा भी जोरों पर है।

आरा लोकसभा सीट पर भी केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह की उम्मीदवारी तय मानी जा रही है, लेकिन बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का टिकट फंस सकता है। बक्सर से आईपीएस आनंद मिश्रा की दावेदारी की चर्चा काफी जोर-शोर से हो रही है।

सासाराम से इस बार मौजूदा सांसद छेदी पासवान का टिकट कटने के बाद यहां तीन नामों की चर्चा है।जिनमे शिवेश राम, मुरारी गौतम और ललन पासवान के नाम शामिल हैं । पिछली बार एलजेपी के खाते में गयी नवादा सीट इस बार बीजेपी के खाते में आ गयी है, जिसके बाद यहां से विवेक ठाकुर या फिर अनिल सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गयी है।
पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से सांसद राधामोहन सिंह सार्वजनिक रूप से कई बार चुनाव नहीं लड़ने की बात कह चुके हैं। ऐसे में इस सीट से पार्टी नये चेहरे को मौका दे सकती है। फिलहाल इस सीट पर राधामोहन सिंह के साथ-साथ सिद्धार्थ शंभु के नाम की चर्चा है।
इसके अलावा औरंगाबाद से एक बार फिर सुशील कुमार सिंह और बेगूसराय से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मौका मिल सकता है। साथ ही पश्चिम चंपारण से संजय जायसवाल, महाराजगंज से जनार्दन सिग्रीवाल, दरभंगा से गोपालजी ठाकुर, मधुबनी से अशोक यादव, सारण से राजीव प्रताप रूड़ी, उजियारपुर से नित्यानंद राय, मुजफ्फरपुर सेअजय निषाद और अररिया से प्रदीप सिंह को पार्टी रिपीट कर सकती है।

  • Related Posts

    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया.

    बेतिया. परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण के…

    Continue reading
    13 साल से फरार कुख्यात अपराधी STF के हत्थे चढ़ा, मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    मुजफ्फरपुर। बिहार पुलिस मुख्यालय की स्पेशल टास्क फोर्स…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    IND VS ENG: आज गदर मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी, जीत का है दारोमदार!

    • By TN15
    • July 7, 2026
    IND VS ENG: आज गदर मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी, जीत का है दारोमदार!

    मातम के बीच बारूद की गूंज! ईरान ने हॉर्मुज में मचाया कहर ? दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक

    • By TN15
    • July 7, 2026
    मातम के बीच बारूद की गूंज! ईरान ने हॉर्मुज में मचाया कहर ? दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक

    तिब्बती आध्यात्मिक नेता परम पावन दलाई लामा की 91 वीं वर्षगांठ पर संपन्न हुई संगोष्ठी

    • By TN15
    • July 7, 2026
    तिब्बती आध्यात्मिक नेता परम पावन दलाई लामा की 91 वीं वर्षगांठ पर संपन्न हुई संगोष्ठी

     मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम फूलपुर को सौंपा

    • By TN15
    • July 7, 2026
     मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम फूलपुर को सौंपा

    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया.

    • By TN15
    • July 6, 2026
    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया.

    अखिलेश यादव जी के जन्मदिन PDA पखवाड़ा पर रक्तदान समाजवाद की पहचान : रविंद्र पाल

    • By TN15
    • July 6, 2026
    अखिलेश यादव जी के जन्मदिन PDA पखवाड़ा पर रक्तदान समाजवाद की पहचान : रविंद्र पाल