सिंगल यूज प्लास्टिक व एक लीटर से छोटी पानी की बोतल का प्रयोग बंद किये जाने को लेकर पालिका ने आयोजित की बैठक बिना जन सहयोग के सफल नहीं हो सकता कोई भी अभियान : विकास कुमार

बिजनौर। पर्यावरण व जनहित में एक लीटर से छोटी पानी की बोतल का प्रयोग बंद करने के लिए तथा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया। बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक और एक लीटर से छोटी पानी की बोतल का प्रयोग नहीं करने का संकल्प लिया। इस मौके पर व्यापारियों ने पालिका के प्लास्टिक उन्मूलन महाभियान में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
बिजनौर नगर पालिका परिषद के डा भीमराव अंबेडकर सभागार में गुरुवार को अधिशासी अधिकारी विकास कुमार की अध्यक्षता व सफाई निरीक्षक गोविंद चौधरी के संचालन में बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में प्लास्टिक उन्मूलन महाभियान में पालिका प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान करते हुए ईओ विकास कुमार ने कहा कि कोई भी अभियान बिना जन सहयोग के सफल नहीं हो सकता है,इस अभियान की सफलता में नगर के हर वर्ग के व्यक्ति को सहयोग करना होगा,तभी नगर का पर्यावरण संतुलित बना रह सकेगा। बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक व एक लीटर से छोटी बोतल का प्रयोग नहीं करने का संकल्प लिया गया। व्यापारियों ने जूट से बने कपड़े के थैले सस्ती दरों पर स्वयं सहायता समूह के माध्यम से उपलब्ध कराये जाने पर बल दिया। नगर के सदर बाजार में नालों की सफाई में बाधक अतिक्रमण हटवाए जाने पर भी विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर व्यापार मंडल ने मुनीश त्यागी,दिलशाद खान, मानव सचदेवा,रजत दीक्षित,पीयूष मित्तल,गुलाम साबिर,सचिन राजपूत व अवर अभियंता जलकल गौरव शर्मा,स्वच्छ भारत मिशन के सहयोगी संदीप कुमार ने विचार रखे ।

  • Related Posts

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की…

    Continue reading
    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा