लगातार बढ़ रहा था जीत का अंतर, 7वीं बार राजा भैया जीते तो सही पर सपा ने लगा दी मार्जिन पर कुंडी

 कुंडा में राजा भैया को घेरने के लिए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मोर्चा संभाला था। हालांकि, राजा भैया के किले को भेद पाने में सपा नाकाम रही।

लखनऊ । जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया कुंडा विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। राजा भैया अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के गुलशन यादव से करीब 40 हजार वोटों से हरा दिया है। राजा भैया कुंडा विधानसभा सीट से लगातार 6 बार निर्दलीय चुनाव जीत चुके हैं। कुंडा से विधायक राजा भैया ने गुलशन यादव को 40 हजार वोटों से हरा दिया है। इस सीट पर तीसरे स्थान पर भाजपा उम्मीदवार को 10798 वोट मिले हैं। बसपा को कुंडा विधानसभा सीट पर 1612 वोट मिले हैं। राजा भैया का 1993 से कुंडा सीट पर दबदबा बरकरार है। हालांकि, अबकी जीत का अंतर कम जरूर रहा है। 2017 के विधानसभा चुनाव में राजा भैया को 1,35,900 वोट मिले थे। जबकि दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के उम्मीदवार जानकी शरण को 32,950 वोट मिले थे। इस तरह राजा भैया 1,03,647 के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर लगातार छठी बार विधानसभा पहुंचे थे।

राजा भैया ने एक चुनावी रैली के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा था, “बहुत बर्दाश्त कर लिया, लेकिन अब जवाब देना जरूरी है। उन्होंने कहा था कि लोगों को गलतफहमी है कि सपा जीत रही है। लेकिन न तो सपा जीतेगी और न हम सपा को जीतने देंगे।”बता दें कि गुरुवार को घोषित हो रहे नतीजों में सत्ताधारी भाजपा 270 सीटों पर बढ़त बनाकर लगातार दूसरी बार सरकार बनाती दिखाई दे रही है। वहीं, सपा 128 सीटों पर आगे है जबकि बसपा एक सीट पर आगे चल रही है। कांग्रेस पार्टी 2 सीटों पर आगे चल रही है।

Related Posts

‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी…

Continue reading
सेवा के 25 साल पूरे करने पर पीएम मोदी ने भगवान से मांगी 140 करोड़ लोगों की सेवा करने की क्षमता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!