पैसे के लेन-देन में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी शूटर गिरफ्तार

पिस्टल, मैगजीन, मोबाइल एवं मादक पदार्थ बरामद

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

जिले के हरसिद्धि थानान्तर्गत गायघाट चौक स्थित अपना हार्डवेयर के मालिक कामता मिश्रा को तीन आज्ञात अपराधियों ने बीते तीन मार्च को गोली मार दी थी। जिसमें कामता मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं इस कांड में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। जिसमे एसआईटी टीम ने तकनीकी अनुसंधान करते हुए मुख्य षडयंत्रकर्ता में से 01 अभियुक्त अमित श्रीवास्तव को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वहीं आज बुधवार की सुबह पुलिस टीम ने इस गोली कांड के शूटर फेनहारा थाना क्षेत्र निवासी अंकित कुमार को गिरफ्तार किया है। जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल, जिन्दा कारतूस, एवं मादक पदार्थ बरामद किया गया। डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि इस घटना का मूल कारण पैसे का लेन-देन था। अन्य शूटर एवं षड़यंत्रकर्ताओं के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। वहीं गिरफ्तार शूटर पूर्व से बजरिया एवं तुरकौलिया थाने में आर्म्स एक्ट कांड का वांछित भी था।
छापामारी दल का नेतृत्व अरेराज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार कर रहे थे। उनके साथ हरसिद्धि थानाध्यक्ष सर्वेद सिन्हा, हरसिद्धि थाने के दारोगा मनीष राज, दारोगा अविनाश कुमार, दारोगा राजीव रंजन सहित हरसिद्धि थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

  • Related Posts

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading
    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

    मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी? 

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी?