सत्ता के लिए गिरता दिल्ली की राजनीति का स्तर!

चरण सिंह  

देश में राजनीति का स्तर तो गिरता जा ही है पर दिल्ली में तो हद ही हो गई है। पीएम मोदी और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के अमर्यादित व्यक्तिगत हमले तो दिल्ली में देखने को मिल ही रहे थे पर रमेश बिधूड़ी ने तो जैसे पैदा ही उल्टा सीधा बोलने के लिए हुए हों। दिल्ली चुनाव से पहले उनके बिगड़े बोल छोड़ ही दीजिये। अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनकी भाषा का स्तर बहुत गिरा है। पहले प्रियंका गांधी के गाल की तरह सड़क बनाने की बात कर दी तो अब आतिशी पर बाप बदलने का तंज ही कस दिया।

रमेश बिधूड़ी ने कहा है कि यह तो मार्लेना थीं अब सिंह हो गई हैं। अपना बाप ही बदल लिया।

आतिश भी तो केजीरवाल की तैयार की हुई नेता हैं वह कौन सा मानने वाली थी। अब आतिशी कह कह रही हैं कि रमेश बिधूड़ी मेरे बुजुर्ग पिता को गाली दे रहे हैं। मेरे पिता से चला भी नहीं जाता है। उन्होंने कहा है कि बिधूड़ी अपने काम पर वोट मांगे वह दस साल तक सांसद रहे हैं। दरअसल बिधूड़ी के बिगड़े बोल समय समय पर सुनने को मिलते रहे हैं। हालांकि प्रियंका गांधी पर दिए बयान पर बिधूड़ी ने माफ़ी मांग ली है।
दरअसल दिल्ली की राजनीति का स्तर गिराने में खुद आम आदमी पार्टी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। आम आदमी पार्टी ने तो अपने उन नेताओं के साथ बदसलूकी कराई जिन्होंने पार्टी को खड़ा किया था। आम आदमी पार्टी का संविधान लिखने वाले योगेंद्र यादव के साथ केजरीवाल टीम द्वारा बदसलूकी कराने की बात सामने आई थी तो ऐसा ही आरोप आप की रीढ़ माने जाने वाले कुमार विश्वास ने लगाया था।
चाहे साजिया इल्मी हो मनीष मिश्रा हो या और दूसरे आप को छोड़ने वाले नेता। लगभग सभी के साथ बदसलूकी होने की बात उस समय सामने आई थी। यहां तक अरविंद केजरीवाल के घर ही उनकी उपस्थिति में आप की राज्य सभा सांसद और महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं स्वाति मालीवाल ने तो अरविन्द केजीरवाल के पीएम पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका आरोप था कि केजरीवाल ने अपने घर बुलाकर अपने पीए से उनके साथ मारपीट कराई। उनका आरोप तो यहां तक था कि उनके प्राइवेट पार्ट पर लात भी मारी गई। ऐसे ने प्रश्न उठता है कि दिल्ली में राजनीति का स्तर किसने गिराया है ?
दिलचस्प बात तो यह है कि यह पार्टी दूसरे दलों पर राजनीति को भ्रष्ट करने का आरोप लगाती थी। सभी पार्टियों को भ्रष्ट करार देती थी। अब खुद आप पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह और खुद आम आदमी के मुखिया अरविंद केजरीवाल जेल की हवा खा आए हैं। आम आदमी पार्टी पर शराब घोटाले का आरोप है।
  • Related Posts

    ‘यही हाल रहा तो राजनीतिक़ ड्रामेबाजी के उस्ताद बन जाएंगे प्रशांत किशोर, JDU का वार
    • TN15TN15
    • July 11, 2026

    पटना। जनता दल (यूनाइटेड) के मुख्य प्रवक्ता नीरज…

    Continue reading
    राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, ‘अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन…’
    • TN15TN15
    • July 10, 2026

    समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    • By TN15
    • July 11, 2026
    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    • By TN15
    • July 11, 2026
    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    • By TN15
    • July 11, 2026
    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस 

    • By TN15
    • July 11, 2026
    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस