पुलिसकर्मी की वर्दी फटी, टूटा हाथ

 पटना कोर्ट के बाहर पीके समर्थकों का हाईवोल्टेज ड्रामा!

 पटना। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बीपीएससी परीक्षा को लेकर 2 जनवरी से पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे थे। इसी बीच प्रतिबंधित क्षेत्र होने के कारण पुलिस ने उन्हें सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उन्हें गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद पटना सिविल कोर्ट ने जमानत दे दी। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को चिकित्सकीय जांच के बाद पटना सिविल कोर्ट में पेश किया गया था। उन्हें सिविल कोर्ट ने 25 हजार रुपये के निजी मुचलके के बाद जमानत दे दी। हालांकि, प्रशांत किशोर सशर्त जमानत को तैयार नहीं हुए। इसके चलते कोर्ट ने प्रशांत किशोर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
मामले की सुनवाई के बाद प्रशांत किशोर को लेकर पुलिसकर्मी कोर्ट से बाहर निकले। पीके के कोर्ट से बाहर आते ही उनके समर्थकों ने नारे बाजी और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसी धक्का-मुक्की में आरोप है कि पीके समर्थकों ने एक पुलिसकर्मी के वर्दी फाड़ दी और उसका हाथ भी टूट गया। कोर्ट के बाहर करीब दो मिनट तक चले प्रशांत किशोर समर्थकों के हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस पीके को लेकर चली गई।
पुलिस की गाड़ी में बैठने से पहले प्रशांत किशोर ने मीडिया के कहा कि ‘हमारी लड़ाई सरकार से है। पुलिस ने हमें कई स्थानों पर घुमाया। हमारी वीडियो रिकॉर्डिंग कराई, मेडिकल भी कराया। इसके बाद जब हमें कोर्ट में पेश किया गया। हमें जमानत मिल गई। लेकिन उसमें एक शर्त यह लगा दी कि आप धरना प्रदर्शन नहीं करेंगे। भविष्य में भी नहीं करेंगे। हमने यह स्वीकार नहीं किया। जनता के लिए, अभ्यर्थियों के लिए हम जेल जाने को तैयार हैं। हम जेल जा रहे हैं।अगर सत्याग्रह करना जुल्म है तो मैं बार-बार सत्याग्रह करने को तैयार हूं।’
इसके पहले प्रशांत किशोर के वकील शिवानंद गिरी ने बताया कि अदालत से जमानत मिल गई है। लेकिन, प्रशांत किशोर सशर्त जमानत लेने के लिए तैयार नहीं हुए। प्रशांत किशोर ने पीआर बॉन्ड पर साइन नहीं किया। दरअसल, अदालत ने कहा था कि वह आगे से ऐसा कोई भी काम नहीं करेंगे, जिसकी वजह से आम लोगों को दोबारा परेशानियों का सामना करना पड़े। इसका प्रशांत किशोर विरोध किया।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?