मायावती ने जिस नेता को भेजा था राज्यसभा उसे अब बना रहीं समधी

आकाश आनंद और प्रज्ञा सिद्धार्थ की शादी 26 मार्च को होने वाली है, चुनिंदा मेहमानों को न्योता भेजा गया है

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के भतीजे आकाश आनंद की इसी महीने २६ मार्च को शादी होने वाली है। जानकारी के अनुसार आकाश आनंद की शादी प्रज्ञा सिद्धार्थ से हो रही है जो पूर्व राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ की बेटी हैं। आकाश आनंद, बसपा सुप्रीमो मायावती के छोटे भाई आनंद के बेटे हैं। आकाश आनंद ने लंदन से एमबीए की पढ़ाई की है। तो वहीं उनकी होने वाली पत्नी प्रज्ञा पेशे से डॉक्टर हैं। एमबीबीएस के बाद अब एमडी की पढ़ाई कर रही हैं। प्रज्ञा के पिता अशोक सिद्धार्थ भी पेशे से डॉक्टर हैं।
कौन हैं मायावती के समधी अशोक सिद्धार्थ
अशोक सिद्धार्थ मायावती के बेहद करीबी और खास माने जाते हैं। मायावती के कहने पर ही उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी और राजनीति में आये थे। साल 2009 में पहली बार एमएलसी बने ओैर फिर 2016 से 2022 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। अशोक सिद्धार्थ की पत्नी मायावती के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश राज्य महिला की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

26 मार्च को होनेे वाली है शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आनंद और प्रज्ञा सिद्धार्थ की शादी नोएडा में होने वाली है। २६ मार्च को हो रही इस शादी में बहुजन समाज पार्टी के तमाम नेताओं को निमंत्रण दिया गया है।

हर जिले से पार्टी नेताओं को भेजा निमंत्रण

एक मीडिया के रिपोर्ट के अनुसार बसपा ने अपने प्रत्येक जिल के जिलाध्यक्ष और खास नेताओं को भी शादी में बुलाया है।

बीएसपी के नेशनल क्वार्डिनेटर हैं आकाश आनंद

आकाश आनंद बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक यानी नेशनल कॉआर्डिनेटर हैं पार्टी में मायावती के बाद एक तरीके से वही सर्वेसवार्े हैं। साल २०१९ के लोकसभा चुनाव में मायावती ने आकाश आनंद को स्टार प्रचारक बनाया था। तब से आकाश मायावती के साथ नजर आते हैं। आकाश आनंद को ही पार्टी के सोशल मीडिया का चेहरा माना जाता है। बीएसपी में आकाश की एंट्री के बाद पार्टी सोशल मीडिया पर बेहद आक्रामक तरीके से एक्टिव हुई। अब बीएसपी सुप्रीमो तमाम मसलों पर सोशल मीडिया के जरिये अपनी राय रखती नजर आती हैं। तो वहीं, आकाश भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आते हैं। बता दें कि मायावती ने आकाश के पिता और अपने छोटे भाई आनंद कुमार को जब अचानक पार्टी का उपाध्यक्ष बनाने के बाद पद से हटा दिया था तो सियासी गलियारे में तमाम लोग दंग रह गये थे बाद में आकाश की एंट्री भी इस तरह चौंकाने वाली थी।

  • Related Posts

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    फिजूलखर्ची के सारे रिकार्ड तोड़ दिए जनता को उपदेश…

    Continue reading
    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर क्या बोले नीतीश कुमार?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज (गुरुवार) जन्मदिन है…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

    • By TN15
    • October 19, 2026
    भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

     चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

    • By TN15
    • October 19, 2026
     चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

    मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

    • By TN15
    • October 19, 2026
    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

    बाजारवाद का मायाजाल: जब सुंदरता भी बाजार की गुलाम हो गई

    • By TN15
    • October 19, 2026
    बाजारवाद का मायाजाल: जब सुंदरता भी बाजार की गुलाम हो गई