‘द कश्मीर फाइल्स’ ने ‘बाहुबली-2’ और ‘दंगल’ को दी टक्कर, एक ही दिन में कमा लिए इतने करोड़ रुपये

द न्यूज 15
नई दिल्ली।  विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ 100 करोड़ क्लब में एंटर कर चुकी है और हाल ही में इस फिल्म ने अपना सबसे ज्यादा हाई वन डे कलेक्शन भी किया। फिल्म ने एक ही दिन में 19 करोड़ 15 लाख रुपये की कमाई करके दमखम दिखाया। रिलीज के हफ्ते भर बाद अब ये फिल्म 8वें दिन के कलेक्शन के मामले में बाहुबली 2 के बराबर खड़ी हुई है। पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म की कमाई का ग्राफ लगातार ऊपर गया है और सच्ची घटनाओं और गहरी रिसर्च पर आधारित ये फिल्म 1990 में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अन्याय की कहानी सुनाती है।

अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन : फिल्म की कमाई के आंकड़े ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जारी किए हैं। तरण आदर्श ने लिखा, ‘द कश्मीर फाइल्स ने इतिहास बना दिया है। फिल्म का 8वें दिन का कलेक्शन 19 करोड़ 15 लाख रुपये रहा है। बाहुबली 2 का 8वें दिन का कलेक्शन 19 करोड़ 75 लाख रुपये रहा था और TKF ने दंगल को भी 8वें दिन के कलेक्शन के मामले में मात दे डाली है।’
बाहुबली-2 और दंगल को दे रही टक्कर : बता दें कि दंगल का 8वें दिन का बिजनेस 18 करोड़ 59 लाख रुपये रहा था। ये दोनों ही फिल्में आइकॉनिक हिट रही हैं। द कश्मीर फाइल्स इस वक्त देश की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ खड़ी हुई है। दूसरे हफ्ते की कमाई की बात करें तो शुक्रवार को फिल्म ने 19 करोड़ 15 लाख रुपये कमाए और अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 116 करोड़ 45 लाख रुपये हो गया है।

आसानी से कमा लेगी 150 करोड़ रुपये : तरण आदर्श ने ट्वीट करके बताया कि ये फिल्म बहुत आसानी से 150 करोड़ का आंकड़ा दूसरे हफ्ते में पार कर जाएगी। दूसरे वीकेंड में भी कमाल की एडवांस बुकिंग देखने को मिली हैं। इस फिल्म को तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में डब किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा ऑडियंस तक पहुंचा जा सके। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे कलाकारों ने अहम रोल प्ले किए हैं।

Related Posts

फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  
  • TN15TN15
  • March 20, 2026

फिल्म निर्देशक सुजॉय घोष को सुप्रीम कोर्ट से…

Continue reading
सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर
  • TN15TN15
  • March 18, 2026

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2 को…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

  • By TN15
  • March 20, 2026
फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

  • By TN15
  • March 20, 2026
अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

  • By TN15
  • March 20, 2026
भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

  • By TN15
  • March 20, 2026
होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

  • By TN15
  • March 20, 2026
मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

  • By TN15
  • March 20, 2026
हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी