शाहरुख खान के बाद पठान से दीपिका पादुकोण की तस्वीरें लीक, ब्लैक बिकिनी में दिखा सुपर हॉट अंदाज

द न्यूज 15

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) लंबे वक्त बाद फिल्म पठान (Pathaan) से कमबैक करने के लिए तैयार हैं। कुछ दिन पहले ही फिल्म का आधिकारिक ऐलान किया गया था, जिसके बाद फिल्म का शूट शुरू हो गया है। हाल ही में फिल्म के शूटिंग सेट से शाहरुख खान की कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं, इसके बाद दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी बिकिनी में नजर आईं। वहीं अब एक बार फिर दीपिका पादुकोण के कुछ फोटोज पठान के शूटिंग सेट से लीक हो गए हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में दीपिका पादुकोण ने ब्लैक प्रिंट बिकिनी पहनी हुई हैं और काफी हॉट दिख रही हैं।
ब्लैक बिकिनी में दिखीं दीपिका : दीपिका पादुकोण के कुछ फोटोज पठान के शूटिंग सेट से सोशल मीडिया पर लीक हुए हैं। तस्वीरों में दीपिका पादुकोण ब्लैक बिकिनी में नजर आ रही हैं। कुछ फोटोज में दीपिका जहां किसी से बात करती दिख रही हैं तो वहीं कुछ में वो किसी पत्थर के पीछे छिपी हैं और स्माइल कर रही हैं। फैन्स इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और दीपिका पादुकोण के लुक को काफी सेक्सी बता रहे हैं।
पहले भी लीक हुए थे फोटोज : याद दिला दें कि इससे पहले भी शूटिंग सेट से दीपिका पादुकोण के कुछ फोटोज लीक हुए थे। इन फोटोज में दीपिका पादुकोण येलो मोनोकोनी में नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों में दीपिका के आस पास काफी लोग नजर आ रहे थे जो शूटिंग टीम का हिस्सा है। तस्वीरों में दीपिका, मोनोकोनी के ऊपर ओवरकोट पहनते दिख रही थीं। तस्वीरों से लग रहा था कि शूट के बाद दीपिका अपने सीन के लिए पैकअप कर रही थीं।
शाहरुख खान के एब्स : दीपिका के साथ ही पठान के शूटिंग सेट से शाहरुख की भी तस्वीरें लीक हुई थीं। तस्वीरों में शाहरुख खान के लंबे बाल नजर आ रहे थे और साथ ही में उनके एब्स भी दिख रहे थे। शाहरुख खान का लुक काफी कूल दिख रहा था  और ये फोटोज तेजी से वायरल हुए थे।
कब रिलीज होगी पठान : पठान के मेकर्स की ओर से रिलीज डेट अनाउंसमेंट का एक वीडियो (Pathaan Teaser) शेयर किया था, जिसमें दीपिका और जॉन के लुक का खुलासा हो चुका है। वीडियो के लास्ट में शाहरुख खान की परछाई और उनकी दमदार आवाज सुनाई पड़ती है। इस वीडियो में शाहरुख खान ने झटके से अपना लुक दिखाने की कोशिश की है लेकिन उन्होंने वादा किया है कि जल्द ही फैन्स को बड़ा सरप्राइज मिलेगा। यशराज फिल्म्स के प्रोडक्शन तले बनी पठान 25 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Related Posts

एकता कपूर बोलीं- बॉलीवुड को हिंदूफोबिया है, तिलक लगाती हूं, कलावा बांधती हूं तो कहते हैं सनकी और तांत्रिक 

एकता कपूर ने रणवीर अल्‍लाहबादिया के पॉडकास्ट में…

Continue reading
सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

‘कॉफी विद करण’ सीजन 9 के पहले एपिसोड…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

  • By TN15
  • October 19, 2026
मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

  • By TN15
  • October 19, 2026
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

 चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

  • By TN15
  • October 19, 2026
 चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

  • By TN15
  • October 19, 2026
मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

  • By TN15
  • October 19, 2026
तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

  • By TN15
  • October 19, 2026
Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत