दारोगा को कांस्टेबल से हुआ ऐसा प्यार, मंदिर में जाकर रचा ली शादी

 नवादा। बिहार के पुलिस महकमें में पुलिस अधिकारियों और महिला पुलिसकर्मियों की प्रेमलीला कोई नई बात नहीं है। अक्सर राज्य के अलग-अलग जिलों से पुलिसकर्मियों की प्रेम कहानी सामने आती रही है। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां दो पुलिसकर्मियों के बीच ऐसा प्यार हुआ कि दोनों ने मंदिर में जाकर शादी रचा ली। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, नवादा में दो पुलिसकर्मियों की शादी का एक मामला सामने आया है। नवादा शहर के शोभनाथ मंदिर में एक पुरुष और महिला पुलिसकर्मी ने आपस में प्रेम विवाह किया है। इस शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल वीडियो में दोनों मंदिर में शादी रचाते नजर आ रहे हैं। शादी के दौरान सब कुछ ठीक था, लेकिन जब लोगों ने वीडियो बनाना शुरू किया तो दारोगा जी को यह नागवार गुजरा। इसके बाद दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी। मंदिर के रसीद में दारोगा का नाम सचिन कुमार और महिला कांस्टेबल का नाम सुमन कुमारी दर्ज है।
दोनों पुलिसकर्मी नवादा और मुंगेर जिले में पदस्थापित हैं। यह मामला नवादा पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि इसमें उनके दो जवान शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और दोनों पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    • By TN15
    • March 18, 2026
    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज