परम पूज्य सतगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज जी का पावन जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाया गया

परम पूज्य सतगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज जी का पावन जन्मोत्सव मध्य दिल्ली की सभी शाखाओं के संयुक्त सहयोग से एक सद्भावना सत्संग समारोह के रूप में अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

इस आयोजन का उद्देश्य था सतगुरुदेव महाराज जी के पावन जन्मोत्सव को प्रेम, सहयोग और सद्भावना के वातावरण में मनाना।

कार्यक्रम, प्रेमियों एवं कार्यकर्ताओं की एकजुटता और परिश्रम से समयानुसार और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियाँ:

प्रभात फेरी श्री विजय वर्मा व सेवा दल के स्वयं सेवकों के नेतृत्व में सम्पन्न हुई आयोजन में नाश्ता एवं प्रसाद व्यवस्था श्री परमानन्द जी के सहयोग से सुचारु रूप से हुई। स्टेज संचालन श्री मोहन लाल व श्री दीन दयाल गोयल जी द्वारा किया गया।

सद्भावना सत्संग महात्माओं ने प्रेरणादायी विचार साझा किए। सत्संग प्रेमियों ने महात्माओं का प्रेरणादायक विचार सुनकर हर्षित हुए! पूज्य बाई जी व महात्माओं का स्वागत शाखाओं के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया।

माननीय अतिथियों का स्वागत जिला प्रधान श्री रामभज गुप्ता व केंद्रीय समिति के पर्यवेक्षक श्री दीन दयाल गोयल जी द्वारा किया गया।

माननीय मेहमान श्री राज कुमार आनंद जी का संबोधन के पश्चात आरती हुई। आरती के बाद प्रसाद वितरण बहुत ही आदर के साथ किया गया।

इस पावन अवसर पर राजकुमार आनन्द पूर्व कैबिनेट मंत्री दिल्ली सरकार, जिला सचिव हितेंद्र कुमार, दिनेश पोरवाल, सर्वेश मिश्रा, शेष राम पांडेय, सुधीर पांडे, पीयूष मदनपाल राकेश पाण्डेय अंकित पांडेय विनीत पाठक, व शाखा पटेल नगर मध्य दिल्ली की अन्य सभी शाखाओं के कार्यकर्ता और सत्संग प्रेमियों ने तन-मन-धन से सहयोग किया। आयोजकों ने सभी सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि इसी एकता व सेवा-भाव से कार्यक्रम सफल एवं यादगार बना।

  • Related Posts

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत में फोम के एक गोदाम में भीषण…

    Continue reading
    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    नोएडा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज दिनांक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!