पत्नी संग कमरे में सुहागरात मना रहा था दूल्हा, पुलिस की दबिश पड़ी तो दीवार फांदकर भागा 

द न्यूज 15 
रामपुर । यूपी के रामपुर जिले से बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस मामले न केवल पुलिस को चकरघिन्नी बना दिया बल्कि जिसने भी सुना वह भी हैरान रह गया। एक युवक का युवती से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच अवैध संबंध भी हो गए थे। युवती प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी लेकिन प्रेमी शादी के लिए राजी नहीं था।
एक दिन प्रेमी ने शादी करने से सीधे मना कर दिया। इसके बाद युवती ने थाने जाकर प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखा दी। इससे प्रेमी घबरा गया। दोनों के परिवार वालों ने सुलह-समझौता कराकर दोनों की शादी करा दी। इधर पुलिस रिपोर्ट लिखने के बाद आरोपी को तलाश कर रही थी। सुहागरात पर पुलिस दबिश देने पहुंच गई। पुलिस को आता देखकर दूल्हा डर के मारे सुहागरात बिना मनाए ही दीवार फांदकर वहां से भाग निकला।
मामला रामपुर जिले के सैदनगर के अजीमनगर थाना क्षेत्र का है। यहां एक गांव की युवती का पड़ोसी युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों प्यार में इस कदर डूब गए कि सारी हदें पार कर दीं। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी हो गए। इसके बाद प्रेमी अक्सर प्रेमिका से मिलकर संबंध बनाने लगा था। प्रेमिका ने इसके बाद प्रेमी से शादी करने को कहा, लेकिन प्रेमी हर बार प्रेमिका की बात को टालता था। प्रेमी ने एक दिन सीधे शादी करने से मना कर दिया। दो दिन पहले प्रेमिका सीधे थाने पहुंच गई और प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवा दिया। मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस युवक की तलाश करने लगी। अपने ऊपर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने की खबर जब युवक को लगी तो वह घबरा गया। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए दोनों परिवार वालों ने समझौता कर लिया और युवक का उसी युवती के साथ निकाह करा दिया। निकाह के बाद युवक अपनी पत्नी को लेकर घर चला गया। दोनों कमरे में सुहागरात की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को दोनों के शादी होने की जानकारी नहीं थी। वह दुष्कर्म के आरोपी के तौर पर उसकी तलाश कर रही थी। सुहागरात के बीच में ही पुलिस दबिश देने युवक के घर पहुंच गई। दूल्हे को जैसे ही पुलिस के आने की जानकारी मिली तो वह डर के मारे पत्नी को कमरे में छोड़कर दीवार फांदकर फरार हो गया।

Related Posts

ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?
  • TN15TN15
  • March 13, 2026

कितना जायज था अजय प्रताप को नौकरी से…

Continue reading
न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 
  • TN15TN15
  • March 11, 2026

केरल उच्च न्यायालय ने हाल ही में यह…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

  • By TN15
  • March 16, 2026
प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

  • By TN15
  • March 16, 2026
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

  • By TN15
  • March 16, 2026
एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

  • By TN15
  • March 16, 2026
भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

  • By TN15
  • March 16, 2026
कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

  • By TN15
  • March 16, 2026
सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार