बँटवारे की आग

घर-आँगन की छाँव में, पलते प्रेम-विचार।
लोभ लगा जब मन कहीं, टूटे सब परिवार॥

माटी केवल खेत की, नहीं हृदय का मान।
रिश्तों से बढ़कर नहीं, धन-दौलत की शान॥
लालच की इक आग ने, छीना सबका प्यार—
लोभ लगा जब मन कहीं, टूटे सब परिवार॥

भाई-भाई एक थे, संग जिए हर साँस।
दीवारों ने बाँट दी, जीवन की मिठास॥
आँगन तक सीमित नहीं, बँट गए संस्कार—
लोभ लगा जब मन कहीं, टूटे सब परिवार॥

माँ के आँचल की महक, पिता जुड़ा विश्वास।
हिस्सों में जब बँट गया, बिखर गया उल्लास॥
अपनों से ही हारकर, जीता क्या संसार—
लोभ लगा जब मन कहीं, टूटे सब परिवार॥

बाबुल की हर सीख में, जीवन का विस्तार।
जीते-जी ही न्याय हो, मिट जाए तकरार॥
बेटी-बेटा एक हैं, दोनों घर का प्यार—
लोभ लगा जब मन कहीं, टूटे सब परिवार॥

क्रोध अगर अंगार है, क्षमा शीतल नीर।
प्रेम जहाँ जीवित रहे, मिट जाए हर पीर॥
रिश्तों से बढ़कर नहीं, कोई भी उपहार—
लोभ लगा जब मन कहीं, टूटे सब परिवार॥

धरती ये रह जाएगी, खाली होंगे हाथ।
रिश्ते ही पहचान हैं, रखिए इनके साथ॥
‘सौरभ’ प्रेम बचाइए, यह सच्चा संस्कार—
लोभ लगा जब मन कहीं, टूटे सब परिवार॥

डॉ. सत्यवान सौरभ

  • Related Posts

    राम का सारा लुटा ख़ज़ाना, काला धन कब आएगा”
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

    राम का सारा लुटा ख़ज़ाना, काला धन कब…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    UP News : राजनीति में कदम रखते ही अपना वर्चस्व कायम करती गईं रुचि वीरा!

    • By TN15
    • July 2, 2026
    UP News : राजनीति में कदम रखते ही अपना वर्चस्व कायम करती गईं रुचि वीरा!

    बँटवारे की आग

    • By TN15
    • July 2, 2026
    बँटवारे की आग

    अखिलेश यादव पी. डी. ए के मजबूत स्तम्भ : रविंद्र प्रधान जोगी

    • By TN15
    • July 1, 2026
    अखिलेश यादव पी. डी. ए के मजबूत स्तम्भ : रविंद्र प्रधान जोगी

    IPL 2027: हार्दिक पांड्या को लेने में इन 7 टीमों के बीच मची होड़, 2 फ्रेंचाइजी ने फेरा मुंह, MI का छोड़ेंगे साथ?

    • By TN15
    • July 1, 2026
    IPL 2027: हार्दिक पांड्या को लेने में इन 7 टीमों के बीच मची होड़, 2 फ्रेंचाइजी ने फेरा मुंह, MI का छोड़ेंगे साथ?

    दिल्ली में 50% कर्मचारियों के लिए WFH लागू करने का ऐलान, पार्किंग शुल्क बढ़कर होगा दोगुना

    • By TN15
    • July 1, 2026
    दिल्ली में 50% कर्मचारियों के लिए WFH लागू करने का ऐलान, पार्किंग शुल्क बढ़कर होगा दोगुना

    MP की डेंटिस्ट मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्पेंड, केतन अग्रवाल हत्याकांड पर मजाक पड़ा भारी

    • By TN15
    • July 1, 2026
    MP की डेंटिस्ट मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्पेंड, केतन अग्रवाल हत्याकांड पर मजाक पड़ा भारी