ईद-उल-फितर का त्यौहार पूरे देश के साथ गौतमबुद्धनगर में भी हर्षोल्लास से मनाया

ऋषि तिवारी
नोएडा। वीरवार सुबह ईद-उल-फितर का त्यौहार पूरे देश के साथ गौतमबुद्धनगर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, नोएडा व ग्रेटर नोएडा, जेवर, दादरी व दनकौर, बिलासपुर व जहांगीरपुर की अलग-अलग मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अता की और मुल्क की तरक्की व अमन के लिए दुआ मांगी की।

वहीं नमाज अता करने के बाद आगामी लोकसभा चुनाव में अपना मतदान जरूर करने की अपील भी की गई। ईद के अवसर पर मस्जिदों व उसके पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। खुद पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह सुरक्षा व्यवस्था को जांच व लोगों से मिलने के लिए सेक्टर-8 जामा मजिस्द पहुंची। जहां नोएडा जोन के डीसीपी विद्या सागर मिश्र, एडीसीपी मनीष मिश्रा, डीसीपी क्राइम शक्ति मोहन अवस्थी व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। वहीं अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा व सेंट्रल व ग्रेटर नोएडा जोन के डीसीपी व एडीसीपी अपने अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था संभालने में हुए थे। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी की जा रही है। नोएडा में ईद उल फितर को लेकर यातायात डायवर्जन किया गया। ये डायवर्जन सुबह छह बजे से नमाज समाप्ति तक रहा।

नोएडा के सेक्टर-8 स्थित मस्जिद में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हुए और उन्हें मस्जिद के इमाम मुफ्ती राशिद ने नमाज अता कराई। इसके बाद सभी नमाजियों ने एक-दूसरे के गले लगकर बधाई दी। सेक्टर-8 में सुरक्षा के मददेनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। ईद की नमाज नोएडा के सेक्टर-8 कस अलावा निठारी, भंगेल, के अलावा ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर, दादरी, दनकौर, जहांगीरपुर, बिलासपुर, जेवर के रबूपुरा सहित अन्य स्थानों पर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अता की। सडक़ पर नमाज न अता करने के निर्देश को देखते हुए नमाजियों को दो शिफ्टों में नमाज अता कराई गई।

  • Related Posts

    राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को लेकर…

    Continue reading
    शहर के बाहर शिफ्ट होंगी मीट की दुकानें! नगर निगम के फैसले से कारोबारियों में हड़कंप!

    नवरात्र, सावन माह के बाद अब वाराणसी नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्लास्टिक का एक नोट छापने में कितना होता है खर्च, RBI के कागज के नोट से महंगा या सस्ता?

    • By TN15
    • June 11, 2026
    प्लास्टिक का एक नोट छापने में कितना होता है खर्च, RBI के कागज के नोट से महंगा या सस्ता?

    Alwar News: ‘मामा पापा को जाकर संभाल लो…’, नाबालिग ने पिता को उतारा मौत के घाट

    • By TN15
    • June 11, 2026
    Alwar News: ‘मामा पापा को जाकर संभाल लो…’, नाबालिग ने पिता को उतारा मौत के घाट

    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, शुखेंदु शेखर-सुष्मिता देव के बाद प्रकाश चिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, शुखेंदु शेखर-सुष्मिता देव के बाद प्रकाश चिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा

    होर्मुज बंद, भारत पर होगा गंभीर संकट! तेल से महंगाई तक 4 मोर्चों पर लगेगा झटका, टेंशन में CTI

    • By TN15
    • June 11, 2026
    होर्मुज बंद, भारत पर होगा गंभीर संकट! तेल से महंगाई तक 4 मोर्चों पर लगेगा झटका, टेंशन में CTI

    यूपी चुनाव के लिए BJP में कब होगी सीट शेयरिंग की बात? संजय निषाद को गृह मंत्री अमित शाह ने बता दिया समय

    • By TN15
    • June 11, 2026
    यूपी चुनाव के लिए BJP में कब होगी सीट शेयरिंग की बात? संजय निषाद को गृह मंत्री अमित शाह ने बता दिया समय

    बच्चों में नैतिक शिक्षा की आवश्यकता

    • By TN15
    • June 11, 2026
    बच्चों में नैतिक शिक्षा की आवश्यकता