साइकिल को वोट देना चाहता था बुजुर्ग, कमल पर डलवाया, सपा की चुनाव आयोग से शिकायतों की भरमार

द न्यूज 15  

लखनऊ  । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग के तहत गुरुवार को 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान चल रहा है। समाजवादी पार्टी ने कई बूथों पर गड़बड़ी की शिकायत चुनाव आयोग से की है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि आगरा में एक बुजुर्ग से कर्मचारियों ने कमल पर वोट डलवा दिया, जबकि वह साइकिल को वोट देना चाहते थे। समाजावादी पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को यह शिकायत भेजी है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि आगरा जनपद के विधानसभा क्षेत्र-94 बाह के बूथ संख्या 126 पर 70 वर्षीय एक बुजुर्ग साइकिल को वोट देना चाहते थे, लेकिन कर्मचारियों ने उनका वोट कमल पर डलवा दिया। पार्टी ने तुरंत इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है ताकि निष्पक्ष चुनाव हो।
एक अन्य शिकायत में सपा ने कहा है कि जनपद मेरठ के विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 26 पर मतदाता के पास पर्ची होने के बाद भी उसे मतदान नहीं करने दिया जा रहा है।
नोएडा और बुलंदशहर में भी गड़बड़ी का लगाया आरोप : समाजवादी पार्टी ने कहा है कि नोएडा-61 विधानसभा के बूथ संख्या 540 पर पुलिस भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में कार्य करते हुए मतदाताओं को वोट नहीं डालने दे रही है। पार्टी ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों को हटाने की मांग की है। सपा ने कहा है कि बुलंदशहर की डिबाई विधानसभा-68 के बूथ नंबर 1 पर मतदाताओं की शिकायत है कि ईवीएम में साइकिल का बटन दबाने पर लाइट नहीं जल रही है।

Related Posts

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में लड़ा जाएगा जालंधर उपचुनाव, आम आदमी पार्टी भारी मतों से दर्ज करेगी जीत

आम आदमी पार्टी (AAP) ने जालंधर पश्चिम विधानसभा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी