शासन-प्रशासन के साथ ही समाज के लिए भी चिंता विषय है दिल्ली में दोहरा हत्याकांड

चरण सिंह 
घर पर आकर परिचित होने का दिखावा करते हुए हत्या करने के मामलों को गंभीरता से लेने की जरूरत है। शासन-प्रशासन के साथ ही समाज के लिए भी यह चिंता का विषय है। कैसे ऐसे लोगों की पहचान हो जो आपके अपने बनकर आपकी जान के दुश्मन बने हुए हैं। इस तरह के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस तरह की वारदात को अंजाम देने के लिए दिवाली या होली पर चुना जाता है। इस दिवाली पर दिल्ली में जो दोहरा मर्डर हुआ है, यह समाज को बहुत कुछ सोचने के लिए मजबूर कर रहा है।
सुरक्षा को लेकर लोग घर के बाहर खतरा महसूस करते रहे हैं। कानून व्यवस्था को लेकर भी यही कहा जाता है कि आम आदमी तो यही चाहता है कि वह सुबह का निकला शाम को घर सुरक्षित वापस लौट आये। जब घर पर आकर ही परिचित होने का दिखावा करते हुए कोई हत्या कर दे तो क्या किया जा सकता है ? वारदात को भी देश की राजधानी दिल्ली में अंजाम दिया जाए।
दरअसल दिवाली पर कुछ लोग आते हैं। घर के बाहर गली में पटाखे चला रहे व्यक्ति के पैर छूते हैं और जब यह व्यक्ति पटाखे चलाकर घर की ओर मुड़ता है तो पीछे से फायरिंग कर देते हैं। फरार होते हुए जब गोली लगे व्यक्ति का भतीजा इनका पीछा करता है तो उस पर फायरिंग कर दी जाती है। इस मामले में इस व्यक्ति और भतीजे की मौत हो गई है और बेटा घायल है।
दरअसल दिल्ली के शाहदरा जिला के फर्श बाजार इलाके में दिवाली की रात में बृहस्पतिवार शाम चाचा और नाबालिग भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस तरह से करीब 8.30 बजे आकाश अपने बेटे और भतीजे के साथ पूजा करने के बाद घर के बाहर पटाखे चला रहे थे। वहां दो बदमाश आये और गोलीबारी कर दी।
देखने की बात यह है कि इन बदमाशों में से एक ने पहले आकाश के पैर छुए और जब वो घर के अंदर जाने लगे तो दूसरे बदमाश उन पर फायरिंग की। मतलब पीछे से वार। फरार होने के वक्त जब आकाश के भतीजे ऋषभ ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने उसपर भी फायरिंग कर दी। इस मामले में आकाश और उनके भतीजे की मौत हो गई और बेटा कृष घायल है। इस मामले में 5 राउंड गोली चलाने की बात सामने आ रही है। मामला यह निकलकर सामने आ रहा है कि पैसों को लेकर विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
  • Related Posts

    डोनाल्ड ट्रम्प की गुगली में फंसे मोदी, भारत को बड़ा झटका देंगे अमेरिका के राष्ट्रपति ?
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    चरण सिंह  फ़्रांस में हुए जी-7 शिखर सम्मेलन…

    Continue reading
    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    हर रोज खबरें मिल रही है कि ‌…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागपुर के स्टूडेंट को अबूधाबी में मिला सेंटर तो आया राहुल गांधी का रिएक्शन 

    • By TN15
    • June 20, 2026
    नागपुर के स्टूडेंट को अबूधाबी में मिला सेंटर तो आया राहुल गांधी का रिएक्शन 

    पीडीए की लड़ाई समाजवादी के साथ वोट से लडी जाएगी : रामआसरे विश्वकर्मा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    पीडीए की लड़ाई समाजवादी के साथ वोट से लडी जाएगी : रामआसरे विश्वकर्मा

    स्लग-पत्रकारों पर हुए हमले का चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने की घोर निंदा, सरकार के नाकामी पर उठ रहे हैं सवाल.

    • By TN15
    • June 20, 2026
    स्लग-पत्रकारों पर हुए हमले का चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने की घोर निंदा, सरकार के नाकामी पर उठ रहे हैं सवाल.

    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    • By TN15
    • June 19, 2026
    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई