जिला पदाधिकारी ने समाहरणालय अवस्थित विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, बेतिया को आवश्यक संरचनाओं का निर्माण कराने का दिया निर्देश

पश्चिम चम्पारण, बेतिया। जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने समाहरणालय अवस्थित एन.आई.सी., राजस्व शाखा, जिला जन सम्पर्क कार्यालय, एलएईओ, जिला योजना कार्यालय, जिला सांख्यिकी कार्यालय, जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय, जिला कोषागार, जिला अल्पसंख्यक कार्यालय, विकास भवन अवस्थित विभिन्न कार्यालयों एवं पूरे परिसर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यालय के रोकड़ बही, आगत-निर्गत पंजी, कर्मपुस्त सहित अन्य पंजियों, अभिलेखों का संधारण विधिवत करें। सभी पदाधिकारी एवं कर्मी निर्धारित ड्रेस कोड का सख्ती के साथ अनुपालन करें। साथ ही पहचान पत्र अवश्य धारण करें। जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय प्रधान को निर्देशित किया गया कि कार्यालय के व्यवस्थित एवं सुचारू संचालन के लिए बेहतर तरीके से कार्य करें। ससमय कार्यों को सम्पादित कराना सुनिश्चित करें। लंबित मामले नहीं रखें, लंबित मामलों का निष्पादन विशेष ध्यान देकर अविलंब निष्पादित कराएं। आगे उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यालय तथा परिसर में समुचित साफ-सफाई, पेयजल आदि की व्यवस्था रखी जाय। कार्यालय सामग्रियों को व्यवस्थित एवं सुरक्षित रखा जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी एवं कर्मी ससमय कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। सक्षम पदाधिकारी के अनुमति के बिना अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। विभिन्न कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, बेतिया को कार्यालयों में पर्याप्त संख्या में रैक का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही समाहरणालय परिसर में निर्माण हेतु प्रस्तावित भवनों के निर्माण एवं प्राक्कलन की स्थिति की समीक्षा किया गया। उन्होंने कहा कि त्वरित गति से विभाग से समन्वय करते हुए निर्माण कार्य कराया जाए। मौके पर उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अमरेन्द्र कुमार, निदेशक, डीआरडीए अरूण प्रकाश, स्थापना उप समाहर्ता मो0 अहमद अली, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी राकेश कुमार, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, बेतिया कमलेश प्रसाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’

    • By TN15
    • August 31, 2026
    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’

    ‘बगैर मुसलमानों के इंसानियत…’, मोहन भागवत के बयान पर बोले मौलाना शहाबुद्दीन 

    • By TN15
    • August 31, 2026
    ‘बगैर मुसलमानों के इंसानियत…’, मोहन भागवत के बयान पर बोले मौलाना शहाबुद्दीन 

    ‘विदेश में एकता की बातें और यहां देश को…’, मोहन भागवत के बयान पर अखिलेश का तंज

    • By TN15
    • August 31, 2026
    ‘विदेश में एकता की बातें और यहां देश को…’, मोहन भागवत के बयान पर अखिलेश का तंज

    ‘ये कोई PDA नहीं, पीड़ा और बौखलाहट है’, अखिलेश पर बरसे जयंत चौधरी

    • By TN15
    • August 31, 2026
    ‘ये कोई PDA नहीं, पीड़ा और बौखलाहट है’, अखिलेश पर बरसे जयंत चौधरी

    अमेरिका से बदले के बाद फिर ईरान ने दी बड़ी चेतावनी- ‘आगे हमला हुआ तो…’

    • By TN15
    • August 31, 2026
    अमेरिका से बदले के बाद फिर ईरान ने दी बड़ी चेतावनी- ‘आगे हमला हुआ तो…’

    ‘चीन ने नहीं दी ग्लेशियर की सही जानकारी’, तबाही के बाद नेपाल का आरोप

    • By TN15
    • August 31, 2026
    ‘चीन ने नहीं दी ग्लेशियर की सही जानकारी’, तबाही के बाद नेपाल का आरोप