जिलाधिकारी ने मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए

अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो

बिजनौर। मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उ0प्र0 सरकार द्वारा बाल विकास सेवा पुष्टाहार विभाग के तत्वधान में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शिता भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत चयनित 2,425 मुख्य सेविकाओं के नियुक्ति पत्र वितरित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मुख्य अतिथि माननीय विधायक नहटौर ओम कुमार तथा जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में आज पूर्वाह्न 11:00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में देखा गया। माननीय विधायक एवं जिलाधिकारी तथा नगर पालिका अध्यक्षता श्रीमती इंदिरा सिंह द्वारा जनपद-बिजनौर से चयनित 33 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गये और उनको बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती कौर ने नव निर्वाचित मुख्य सेविकाओं को निर्देशित किया कि अपने दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उनका चयन शासकीय सेवा के लिए किया गया है। उनका उत्तरदायित्व है कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करते हुए आम जन को इसका लाभ पहुंचाएं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, नगर पालिका अध्यक्ष बिजनौर इंदिरा सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी शीतल वर्मा जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी लक्ष्मी देवी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    ‘श्रीकृष्ण पांच वक्त के नमाजी थे…’, मौलाना जर्जिस अंसारी के इस विवादित बयान पर मचा बवाल
    • TN15TN15
    • July 16, 2026

    Maulana Jarjis Ansari: यूपी में कृष्ण जन्मभूमि के…

    Continue reading
    जौहर यूनिवर्सिटी पर फैसले में गड़बड़ी? कांग्रेस नेता के दावे से बढ़ सकती हैं योगी सरकार की मुश्किल!
    • TN15TN15
    • July 16, 2026

    उत्तर प्रदेश के रामपुर में स्थित मोहम्मद अली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे 

    • By TN15
    • July 16, 2026
    मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे 

    ‘श्रीकृष्ण पांच वक्त के नमाजी थे…’, मौलाना जर्जिस अंसारी के इस विवादित बयान पर मचा बवाल

    • By TN15
    • July 16, 2026
    ‘श्रीकृष्ण पांच वक्त के नमाजी थे…’, मौलाना जर्जिस अंसारी के इस विवादित बयान पर मचा बवाल

    ऐसे नहीं चलेगा! ईरान युद्ध से सामने आई भारत की कमजोरी, आयात कम करने के लिए सरकार ने कसी कमर

    • By TN15
    • July 16, 2026
    ऐसे नहीं चलेगा! ईरान युद्ध से सामने आई भारत की कमजोरी, आयात कम करने के लिए सरकार ने कसी कमर

    ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है

    • By TN15
    • July 16, 2026
    ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है

    दौसा में फूड प्वाइजनिंग से मचा हड़कंप, घर की दाल खाने से एक ही परिवार के 7 लोग पहुंचे अस्पताल

    • By TN15
    • July 16, 2026
    दौसा में फूड प्वाइजनिंग से मचा हड़कंप, घर की दाल खाने से एक ही परिवार के 7 लोग पहुंचे अस्पताल

    ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात   

    • By TN15
    • July 16, 2026
    ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात