जनपद को प्राकृतिक खेती के लिए 10 क्लस्टर बनाने का लक्ष्य मिला

द न्यूज फिफ्टीन
बिजनौर। उपकृषि निदेशक गिरीश चन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि नेचुरल मिशन आन नेचुरल फार्मिंग योजना वर्ष 2025-26 में कृषकों को प्राकृतिक खेती के लिए जागरूक करने के लिए जनपद के 16 ग्रामों में 10 क्लस्टर बनाये गये है। प्राकृतिक खेती के लिए चयनित 16 ग्रामों में दिनांक 24 अप्रैल से 26 अप्रैल 2025 तक प्राकृतिक खेती जागरूकता अभियान अन्तर्गत कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्म चारियों, ग्राम प्रधान एवं ग्राम में चयनित कृषक सखी द्वारा प्रतिभाग किया गया। उन्होंने बताया कि कृषि गोष्ठी में मुख्य रूप से नेचुरल फार्मिंग के विषय में विस्तृत रूप से प्राविधिक सहायक, सहायक विकास अधिकारी कृषि एवं विषय वस्तु विशेषज्ञ के द्वारा जानकारी दी गयी। सर्वप्रथम प्राविधिक सहायक द्वारा गोष्ठी में उपस्थित कृषकों को प्राकृतिक खेती के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-बी० (विषय वस्तु विशेषज्ञ) द्वारा गोष्ठी में आये किसान भाईयों को अवगत कराया गया कि रासायनिक उर्वरकों के अन्धाधुन्ध प्रयोग से खेती की उर्वरा क्षमता कम होती जा रही है, वहीं एकतरफ उत्पादन कम प्राप्त हो रहा है एवं फसल में अधिक लागत लगती है। प्रकृति द्वारा दिये गये संसाधनों से खेती करने से कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त होता है। सभी कृषक भाइयों से अपेक्षा है कि आप कम से कम एक गाय रखें ताकि आप स्वयं ही जैविक खाद का उत्पादन प्राप्त कर, अपनी खेती में जैविक खाद का उपयोग करे।

  • Related Posts

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के…

    Continue reading
    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    यूनियन कैबिनेट के बैठक में मोदी सरकार ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी