लगातार गिरा रहे PM पद की गरिमा, दे रहे छोटे बयान- नरेंद्र मोदी पर शिवपाल यादव का पलटवार 

पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि आप परिवारवाद का आरोप लगा रहे हैं लेकिन आपका तो परिवार ही नहीं है, इसके लिए हम थोड़ी जिम्मेदार हैं

द न्यूज 15 
लखनऊ । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने यूपी चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला किया है। उन्होंने एक चैनल से बात करते हुए कहा कि मोदी अपने बयानों से प्रधानमंत्री पद की गरिमा को गिरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम देश की जनता का होता है किसी पार्टी का नहीं, उन्हें ऐसे छोटे-छोटे बयान नहीं देना चाहिए।
गौरतलब है कि यूपी के बहराइच में पीएम मोदी ने एक चुनावी रैली में सपा को लेकर कहा था, “परिवारवादियों ने आंतकी हमला करने वालों पर अपना प्यार उड़ेला। जिन लोगों पर यूपी में एक नहीं कई बम धमाकों का आरोप था, ये लोग उन आतंकवादियों को जेल से रिहा करने की साजिश कर रहे थे।” इन आरोपों पर शिवपाल ने कहा कि मोदी छोटे बयान देकर पीएम पद की गरिमा को गिरा रहे हैं। वहीं परिवारवाद के आरोपों पर शिवपाल यादव ने कहा, “राजनीति में किसी को ऐसे ही पद नहीं मिलता है, जनता चुनती है।” उन्होंने कहा कि जैसे डॉक्टर का बेटा डॉक्टर होता है, जज के बेटे जज बनते हैं। तो वहीं अगर कोई राजनीति में अपना पूरा जीवन लगाता है तो उसे हक क्यों नहीं हैं। इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वो परिवारवाद का आरोप लगा रहे हैं लेकिन उनका तो परिवार ही नहीं है, इसके लिए हम थोड़ी जिम्मेदार हैं।
शिवपाल यादव ने सपा के साथ वापस आने को लेकर कहा कि किसी भी परिवार में झगड़े होते हैं। जहां चार बर्तन होते हैं, आवाजें आती हैं। उन्होंने कहा कि जितना विवाद भाजपा में होता है, उतना कहीं नहीं होता। सपा में अब हम सब मिल गये हैं, और अब सूबे में प्रचंड बहुमत से वापसी करेंगे।
वहीं कुछ दिन पहले शिवपाल यादव ने दावा किया कि भाजपा इस बार बौखलाई हुई है और 2022 में उसका सफाया होने वाला है। यूपी चुनाव के ओवरआल नतीजों में सपा गठबंधन के खाते में तीन सौ से अधिक सीटें आएंगी। बता दें कि शिवपाल यादव 25 सालों में लगातार 5 बार जसवंतनगर सीट से जीतते आ रहे हैं।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?