सीएम योगी ने की सहारा शहर पर नया यूपी विधानसभा भवन बनाने की तैयारी!
चरण सिंह
जिस सहारा शहर में देश के दिग्गजों को बुलाकर सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय अपना रुतबा दिखाते थे। जिस सहारा सहारा में सुब्रत राय ने फ़िल्मी हस्तियों को नचाया। जिस सहारा शहर में एक से बढ़कर के नेता बुलाए। जिस सहारा शहर की रौनक कभी कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली जैसे क्रिकेट खिलाड़ी बढ़ाते थे। जिस सहारा शहर में अमिताभ बच्चन, श्रीदेवी, राजब्बर जैसे तमाम फ़िल्मी स्टार अपना शो करते थे। जिस सहारा शहर में सुब्रत राय ने अमीरिका के वहहिट हाउस की तर्ज पर अपना वहहित हॉउस बनवाया। जिस शहर सहारा शहर में सुब्रत राय ने अपने बेटों सीमांतो राय और सुशांतो राय की एशिया की सबसे बड़ी शादी की। जिस शहरा शहर में सुब्रत राय देश के तमाम नेताओं, ब्यूरोकेट्स, फ़िल्मी हस्ती खेल हस्ती यहाँ तक की तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तक पहुंचे थे। जिस शहर शहर में अमर सिंह और मुलायम सिंह यादव के विशेष कमरे हुआ करते थे। उस शहरा शहर की जमीन पर उत्तर प्रदेश का नया विधानसभा भवन बनने जा रहा है।
दरअसल नए विधानसभा भवन के लिए 200 एकड़ जमीन की जरूरत थी जो सहारा शहर के रूप में मिल गई है।
दरअसल गोमतीनगर में सहारा शहर नगर निगम और एलडीए से लीज़ पर की गई 245 एकड़ जमीन पर बसा था। जब गत दिनों सहारा अडानी की डील की चर्चा चली तो योगी सरकार ने सहारा शहर को जब्त कर लिया। मतलब सहारा कंपनी डूबी तो नगर निगम ने अपने हिस्से की 170 एकड़ और एलडीए ने अपने हिस्से की 75 एकड़ जमीन कब्जे में ले ली। यह जमीन 25 साल की लीज पर बताई जा रही थी। सुब्रत राय के निधन के बाद सहारा डूबने के बाद अब सहारा शहर को बचाने वाला कोई बचा नहीं है। दूसरे नंबर के डायरेक्टर ओपी श्रीवास्तव मनी लांड्रिंग मामले में जेल में बंद हैं। सुब्रत राय के दोनों बेटे मेसेडोनिया में शिफ्ट हो चुके हैं। उनका छोटा भाई जय व्रत राय दुबई में शिफ्ट हो चूका हैं। जानकारी मिल रही है कि सहारा शहर की जमीन की पैमाइश पूरी करके शासन को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। उच्च स्तर पर सहारा शहर की जमीन पर विधानसभा भवन निर्माण के लिए सहमति भी बन चुकी है। सहारा शहर के भीतर सुब्रत रॉय की शानो शौकत देखने को मिलती थी.. सुब्रत राय की आलीशान कोठी व्हाइट हाउस, मेहमानों के लिए जल महल, हेलीपैड, सिनेमाघर, झील, हरियाली। देश-दुनिया की शायद ही कोई सेलिब्रिटी हो, जो यहां न आई हो.. एक दौर था जब अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, धर्मेंद्र, जितेंद्र, शत्रुघन सिन्हा, मिथुन चक्रवर्ती और गोविंदा से लेकर तमाम दिग्गज अभिनेता, बड़े-बड़े क्रिकेटर, राजनेता यहां आते थे।








