नववर्ष की स्वागत के लिये भगवान महावीर की जन्मस्थली और बुद्ध की क्रम भूमि है तैयार

 जश्न मनाने बालो का आना हो गया है शुरू

मोहन कुमार सुधांशु

वैशाली । वैशाली लोकतंत्र की जन्मस्थली तो है ही, साथ ही भगवान माहावीर की जन्मशली भी है। भगवान बुद्ध की क्रम भूमि भी है। नववर्ष के मौके पर प्रतिवर्ष हजारों लोग इस स्थल पर अपने परिजनों के साथ पीकनिक मनाने आते है। विदेशी शैलानियों का जमवारा इस स्थल पर नववर्ष के अवसर होता आया है। यहां पीकनिक स्थल राजा विशाल का गढ़, विश्वशांति स्तूप, कमन छपरा का चोमूखी माहादेव नववर्ष पर आने बाले लोगो के आकर्षण का केंद्र रहेगा। नववर्ष के आगवन पर खोमचे बालो से लेकर यहां के होटल बाले भी तरह तरह के डिस की तैयारी मे जुट गये है। वैशाली मे नववर्ष यानी एक जनवरी को आने बाले लोग अपने घर से प्रत्येक सामान लेकर आते है और यही पर अपने मन पसंद भोजन बनाकर परिजनों के भोजन करते है। वैशाली मे विहार के अन्य जिलों के लोग भी इस मौके पर आते आते है। इसके साथ विदेशी सैलानियों का भी भीड़ यहां देखने को मिलती। बड़े बड़े अधिकारी के साथ उनके परिजन भी नववर्ष का जश्न मनाने आते रहे है।न्यायिक पदाधिकारी के परिजन भी वैशाली का नतमस्तक करने आते रहे। चौमुखी माहादेव स्थल को बिकसित करने मे अहम भूमिका पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व रघुबंश प्रसाद सिंह और पूर्व विधायक नीतिश्वर प्रसाद सिंह का रहा। बर्तमान समय मे इस धार्मिक स्थल पर प्रतिदिन दर्जनों लोग पूजा अर्चना करने आते रहते है। प्रतिवर्ष नववर्ष के दिन हजारों का जन सैलाब उक्त स्थल पर देखने को मिलेगा। जो लोग इस मौके पर आते है वैशाली वे कमन छपरा जाकर चौमुखी माहादेव का दर्शन जरूर करते है।2024 के अंतिम रविवार से वैशाली मे लोगो का अवगमन शुरू हो गया है। उत्तर और दक्षिण विहार के लोग पीकनिक मनाने यहां आना शुरू हो गया है। 2025 के स्वागत के लिये वैशाली तैयार है। अफ़सोस इस बात की है वैशाली को जितना विकसित होना चाहिये उतना नहीं हो सका। अब तो एकाद आवसीय होटल यहां है, लेकिन साधरण या मिडल वर्ग के लोगो का पॉकेट उस मे ठहरने का इजाजत नहीं देती है। यह होटल बड़े लोगो के लिये है। अभिषेक पुष्करनी का हाल बेहाल है। जंगल झार से पटा हुआ है।जिले का बरैला चौड़ भी नव वर्ष के पहले दिन जश्न मनाने बालो के लिये आकर्षण का केंद्र है। सोनपुर का नारायणी के तट भी नव वर्ष मंनाने के लिये उपयुक्त स्थल बन गया है।वैशाली मे पहली जनवरी 2025 पर जश्न मनाने आने बालो के हुजूम को देखते किसी प्रकार का कोई अनहोनी न हो इसके लिये वैशाली पुलिस भी अपनी तैयारी कर लिया है। अभी से पुलिस बल गस्ती करनी शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!