बजरंग दल नेता की हत्या उसके सौतेले भाई ने की थी

द न्यूज फिफ्टीन
किरतपुर। बजरंग दल के गौरक्षा जिला प्रमुख सतेन्द्र उर्फ मोंटी की हत्या उसके सौतेले भाई ने परसा से गर्दन काटकर की थी। पुलिस ने सौतेली मां, पिता और सौतेली भाई को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। पुलिस ने हत्यारोपियों से खून से सना परसा बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि नामजद तीनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया है।
मंगलवार को बजरंग दल नेता सतेन्द्र उर्फ मोंटी की हत्या का खुलासा करते हुए किरतपुर पुलिस ने बताया कि
रविवार की रात्रि साढ़े बारह बजे सतेन्द्र उर्फ मोंटी की गर्दन रेत कर हत्या कर दी गई थी। सोमवार की सुबह सात बजे हत्या का पता चला। मोंटी की हत्या से गांव में हड़कंप मच गया था। मृतक मोंटी के मामा थाना हीमपुर दीपा के गांव ननपुरा निवासी भागेन्द्र पुत्र सीताराम ने रिपोर्ट दर्ज कराकर मोंटी के पिता बलराज, सौतेली मां मधुबाला, सौतेला भाई मानव उर्फ वन्टू एंव सौतेली बहन व उसके पति को नामजद करते हुए कार्यवाही की मांग की थी। हत्यारोपियों से कड़ाई से पूछताछ में सौतेले भाई मानव ने
बताया कि सतेन्द्र मेरे पिता की पहली पत्नी की संतान है, वह पिछले तीन दिन से अपने हिस्से की संपत्ति मांग रहा था। वह अपनी संपत्ति को गौरक्षा के नाम संस्था को दान करना चाहता था। इसी विवाद को लेकर मानव उर्फ वन्टू के खाने में नींद की गोलियां खिला दीं और रात्रि लगभग बारह बजे परसा से उसकी गर्दन काट दी और उसकी हत्या कर। पुलिस ने हत्यारोपी सौतेले भाई मानव उर्फ वन्टू, पिता बलराज व सौतेली मां मधु को हत्या के आरोप में जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मानव से हत्या में इस्तेमाल परसा जिसपर खून लगा हुआ था बरामद किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल कपिल, अंकुर व महिला कांस्टेबल आंचल हैं।

  • Related Posts

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    लखनऊ पुलिस ने 1 साल से फरार चल…

    Continue reading
    इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • August 12, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    • By TN15
    • August 12, 2026
    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप