उस रात मैं दो बार रेड लाइट भी गया… लेडी डॉक्टर के साथ रेप करने वाले आरोपी ने खोले अपने गंदे राज

नई दिल्ली: आठ अगस्त की रात तकरीबन 2 बजे का वक्त और सन्नाटे से भरा कोलकाता का आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल। इसी हॉस्पिटल में गुरुवार को एक जूनियर लेडी डॉक्टर की नाइट ड्यूटी थी। रात को 2 बजे उसकी शिफ्ट खत्म होती है और वो सोने के लिए चली जाती है। हॉस्पिटल में डॉक्टरों के सोने के लिए अलग से कोई रूम नहीं था। इसलिए वो इमरजेंसी डिपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर बने सेमिनार हॉल में जाकर सो जाती है। उसी रात इंसान की शक्ल में एक भेड़िया हॉस्पिटल में दाखिल होता है और सोती हुई उस लेडी डॉक्टर पर टूट पड़ता है। वो लेडी डॉक्टर के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार करता है और बेरहमी से उसका कत्ल करने के बाद हॉस्पिटल से निकल जाता है।
दिल दहला देने वाली ये कहानी है कोलकाता में लेडी डॉक्टर के साथ हुए रेप और उसकी हत्या की। 31 साल की ये जूनियर डॉक्टर पोस्ट ग्रेजुएशन सेकंड ईयर की छात्रा थी। जब वो नींद में थी, तो संजय रॉय नाम के उस दरिंदे ने पहले उसके साथ रेप किया और बाद कत्ल कर दिया। हैवानियत करने वाला ये आरोपी गिरफ्तार हो चुका है, सलाखों के पीछे है, लेकिन लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है। कोलकाता से लेकर दिल्ली तक सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर इस घटना के विरोध में हड़ताल पर हैं। वहीं, पुलिस पूछताछ में आरोपी संजय रॉय को लेकर एक बेहद सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

पेंट की जेब में एक स्लिप, चार अक्षर और महिला मित्र का कनेक्शन… दिमाग घुमा देगी मूवी एजेंट के राज की ये कहानी?

कुछ घंटे पहले ही दो बार गया रेड लाइट एरिया
आरोपी संजय रॉय कोलकाता पुलिस की चौथी बटालियन में सिविल वालंटियर के तौर पर काम करता है। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, संजय रॉय 5 अगस्त से वेस्ट मिदनापुर में खड़गपुर के पास सलुआ इलाके में था और गुरुवार को ही कलकत्ता लौटा था। पूछताछ में उसने बताया कि लेडी डॉक्टर के साथ हुई घटना से कुछ घंटे पहले वो अपने एक दोस्त के साथ दो बार रेड लाइट एरिया में गया था। उसका दोस्त भी सिविल वालंटियर के तौर पर ही काम करता है। ये दोनों पहले कोलकाता के कालीघाट में रेड-लाइट एरिया गए और कुछ समय बाद वापस लौट आए।

वापस लौटकर संजय और उसका दोस्त रात में करीब 11 बजे आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचा। दरअसल हॉस्पिटल में संजय के इस दोस्त का कोई परिचित भर्ती था और उसे देखने के लिए ही ये दोनों यहां आए थे। करीब 11 बजकर 30 मिनट पर संजय और उसका दोस्त हॉस्पिटल से निकल आए। इसके बाद ये दोनों कोलकाता के सोवाबाजार रेड लाइट एरिया पहुंचे। वहां से लौटने के बाद रात में ही करीब साढ़े तीन बजे संजय फिर से हॉस्पिटल गया और लगभग 4 बजकर 30 मिनट पर बाहर निकल आया। इसी एक घंटे के दौरान उसने लेडी डॉक्टर के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी।
हॉस्पिटल के सीसीटीवी में भी संजय दो बार वहां आता हुई दिखाई दिया है। हॉस्पिटल से निकलने के बाद संजय रॉय अपनी बैरक पहुंचा और वहीं सो गया। इसके बाद जब उसकी नींद खुली तो उसने सबूत मिटाने के मकसद से खून से सने अपने कपड़े धो डाले। हालांकि, वो अपने जूतों पर लगे खून के निशान नहीं हटा पाया। संजय की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके ये जूते भी बरामद कर लिए हैं। वहीं, रविवार को कोलकाता पुलिस की एक टीम जूनियर डॉक्टर के घर जाकर उनके परिजनों से मिली। पुलिस का कहना है कि वो इस मामले की तह तक जाकर दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलाएंगे।

  • Related Posts

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    नोएडा । डी.आई.सी. इंडिया लिमिटेड (सी-55, ए एवं…

    Continue reading
    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

    नई दिल्ली। बुधवार को हुई INDIA गठबंधन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी