ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से सरकार को बताएं मन की बात

पोर्टल ग्रामीणों को अपनी मांग, शिकायत व सुझाव देने का एक सुविधाजनक और सरल माध्यम : उत्तम सिंह

करनाल, (विसु)। ग्रामीण अंचल के निवासी अब सरकार को विकास कार्यों संबंधी मांग, शिकायत और सुझाव सीधे ऑनलाइन माध्यम से दे सकेंगे। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि ग्राम दर्शन पोर्टल सरकार की एक व्यापक, सहभागी, पारदर्शी और जवाबदेह पहल है। इसका उद्देश्य निर्वाचित प्रतिनिधियों, सरकार और ग्रामीण निवासियों के बीच संबंध स्थापित करना है। यह पोर्टल ग्रामीणों को अपनी मांग, शिकायत व सुझाव देने का एक सुविधाजनक एवं सरल माध्यम है। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल पर ग्रामीणों द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर भविष्य की विकास योजनाओं का खाका तैयार किया जाएगा। प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की शिकायतों का निवारण करना है।

स्थानीय व्यक्ति ही करा सकता है शिकायत दर्ज

उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि ग्राम दर्शन पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति केवल अपने स्थाई निवास के गांव (जो परिवार पहचान पत्र में दर्ज हो) के संबंध में शिकायत दर्ज कर सकेगा। ग्रामीणों द्वारा दिया गया सुझाव और मांग सीधे सरपंच/पंचायत समिति सदस्य/जिला परिषद सदस्य/विधायक और सांसद को दिखाई देंगे। सभी जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकार क्षेत्र के ही सुझाव डैशबोर्ड पर दिखाई देंगे, जिन्हें संबंधित जनप्रतिनिधि संस्तुति के साथ आगे बढ़ा सकेंगे।

एसएमएस द्वारा मिलेगी सुझाव/शिकायत के स्टेटस की जानकारी
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि पोर्टल पर सुझाव/शिकायत दर्ज कराने के साथ ही एक आईडी जनरेट होगी जो संबंधित आवेदक को एसएमएस के माध्यम से मिलेगी। इसके साथ ही आवेदक को समय समय पर सुझाव/शिकायत पर हुई कार्रवाई की अपडेट सूचना एसएमएस के माध्यम से मिलती रहेगी।

  • Related Posts

    17 जुलाई को ग्रेटर नोएडा में किसानों की महापंचायत  
    • TN15TN15
    • June 24, 2026

    ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय किसान सभा, गौतम बुद्ध…

    Continue reading
    Dust Storm: दिल्ली-NCR में आई तेज धूल भरी आंधी, दिन में छाया अंधेरा 
    • TN15TN15
    • June 23, 2026

    दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर को तेज धूल भरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में गिरमिटिया अध्ययन एवं भारतीय प्रवासी शोधपीठ” की स्थापना

    • By TN15
    • June 25, 2026
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में गिरमिटिया अध्ययन एवं भारतीय प्रवासी शोधपीठ” की स्थापना

    सोशलिस्ट किसान सभा और पूर्वांचल किसान यूनियन ने की केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान की निंदा

    • By TN15
    • June 25, 2026
    सोशलिस्ट किसान सभा और पूर्वांचल किसान यूनियन ने की केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान की निंदा

    ‘स्पीकर को बागी सांसदों से नहीं मिला कोई पत्र’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद उद्धव गुट का दावा

    • By TN15
    • June 24, 2026
    ‘स्पीकर को बागी सांसदों से नहीं मिला कोई पत्र’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद उद्धव गुट का दावा

    भरत तिवारी एनकाउंटर में सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज दावा, ‘पुलिस मुख्यालय से…’

    • By TN15
    • June 24, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर में सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज दावा, ‘पुलिस मुख्यालय से…’

    Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो का मेगा प्रोजेक्ट शुरू, केंद्रीय सचिवालय बनेगा 3 लाइनों का सुपर इंटरचेंज हब

    • By TN15
    • June 24, 2026
    Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो का मेगा प्रोजेक्ट शुरू, केंद्रीय सचिवालय बनेगा 3 लाइनों का सुपर इंटरचेंज हब

    क्या खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी? ईरान ने भेजा खास न्योता 

    • By TN15
    • June 24, 2026
    क्या खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी? ईरान ने भेजा खास न्योता