नीतीश कुमार को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

 बिहार चुनाव से पहले आरजेडी के फैसले से गरमाई सियासत

दीपक कुमार तिवारी

पटना। बिहार की राजनीति में फिर गरमागर्मी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के महागठबंधन में आने की संभावनाओं पर विराम लगा दिया है। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार के लिए राजद और महागठबंधन के दरवाजे पूरी तरह बंद हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ सरकार चलाना ‘अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारने’ जैसा होगा। उन्होंने नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार सिर्फ नीतीश के चेहरे पर चल रही है, जबकि असल में थके हुए और रिटायर अफसर इसे चला रहे हैं। इस बयान के बाद बीजेपी और जेडीयू ने पलटवार किया है।
तेजस्वी यादव के इस बयान ने बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है। हाल के दिनों में ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच अंदरखाने सहमति बन रही है। आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव और विधायक भाई वीरेंद्र के बयानों ने इन अटकलों को और हवा दी। शक्ति सिंह यादव ने कहा था कि समाजवादी सोच के लोग कभी भी एक हो सकते हैं, जबकि भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार का स्वागत करने की बात कही थी।
आरजेडी नेताओं के इन बयानों के बाद बिहार की सियासत गरमा गई थी, लेकिन तेजस्वी यादव के बयान ने साफ कर दिया कि महागठबंधन में नीतीश कुमार की कोई जगह नहीं है। उनके बयान के बाद विपक्षी और सत्ताधारी दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई।
बीजेपी नेता और मंत्री केदार गुप्ता ने तेजस्वी यादव के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की दिशा और दशा को बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा, ‘तेजस्वी यादव कुछ दिन सरकार में थे और अब बाहर हैं, इसलिए वे ‘टायर्ड’ और ‘रिटायर्ड’ की बातें कर रहे हैं। उनके माता-पिता की सरकार को बिहार की जनता ने देखा है, और जनता ने ऐसे गठबंधनों को नकार दिया है।’
जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने तेजस्वी के बयान को खारिज करते हुए कहा कि नीतीश कुमार एनडीए के साथ मजबूती से जुड़े हैं। उन्होंने कहा, ‘तेजस्वी यादव को दरवाजा बंद करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि नीतीश कुमार कहीं नहीं जाने वाले हैं। 2025 में एनडीए गठबंधन उनके नेतृत्व में एक बार फिर बड़ी जीत हासिल करेगा। तेजस्वी यादव के इस तरह के बयान केवल उनकी राजनीति को हास्यास्पद बना रहे हैं।’

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?