तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाना है, बिहार में अपनी सरकार बनानी है : लालू यादव

पटना। आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने इस्लामपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि न तो उन्होंने कभी किसी के सामने सिर झुकाया है और न ही झुकाएंगे।

महिलाओं के खाते में ₹2500 और मुफ्त बिजली का वादा:

लालू यादव ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो झारखंड की तर्ज पर बिहार की महिलाओं के खाते में हर महीने ₹2500 डाले जाएंगे और बिजली मुफ्त मिलेगी। उन्होंने जनता से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि बिहार में फिर से उनकी सरकार बने।

पूजा और चादरपोशी के बाद जनसभा:

इससे पहले, लालू यादव ने मां जगदंबा स्थान में पूजा-अर्चना की और लोदी शाह मजार पर चादरपोशी की। इसके बाद खानकाह स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा में उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का संदेश दिया।

“जो कहते हैं, वही करते हैं” – लालू यादव

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “हम जो कहते हैं, वही करते हैं। हमें किसी के सामने सिर नहीं झुकाना है। देश और बिहार की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होना होगा।” उन्होंने जनता से अपील की कि वह आने वाले चुनाव में आरजेडी को समर्थन दें।

  • Related Posts

    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!
    • TN15TN15
    • November 24, 2026

    चंडीगढ़/नई दिल्ली। पंजाब में अगले साल होने वाले…

    Continue reading
    आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!
    • TN15TN15
    • November 24, 2026

    पंजाब में वर्ष 2027 के लिए प्रस्तावित विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    • By TN15
    • November 24, 2026
    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    • By TN15
    • November 24, 2026
    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

    • By TN15
    • November 24, 2026
    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…