तेजप्रताप की पत्नी ने कहा – फिर उनकी जिंदगी क्यों बर्बाद कर दी गई 

ऐश्वर्या यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर करने को यादव परिवार का ड्रामा करार दिया 

पटना। अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का के चलते आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद ने अपने बड़े बेटे प्रताप यादव के पार्टी और परिवार से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। परिवार के इस विवाद के बीच तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय ने हाल ही में तेज प्रताप के अनुष्का यादव के साथ 12 साल पुराने रिश्ते के खुलासे के बाद कहा की यह सब इस परिवार का ड्रामा है। यदि ऐसा है था तो क्यों उनकी जिंदगी बर्बाद की गई ?
दरअसल  ऐश्वर्या ने लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि परिवार को तेज प्रताप के पहले से चले आ रहे रिश्ते की जानकारी थी, तो उनकी शादी क्यों कराई गई और उनकी जिंदगी क्यों बर्बाद की गई। उन्होंने इसे एक “राजनीतिक ड्रामा” करार दिया, जिसका मकसद आगामी बिहार विधानसभा चुनावों से पहले जनता का ध्यान खींचना है। ऐश्वर्या ने यह भी आरोप लगाया कि परिवार ने उन्हें सच छिपाकर और बार-बार दोषी ठहराकर उनके साथ अन्याय किया। उनके मुताबिक, उन्हें तेज प्रताप के तलाक की अर्जी और अनुष्का के बारे में जानकारी भी मीडिया के जरिए मिली।

ऐश्वर्या ने आगे कहा कि उन्होंने तेज प्रताप और उनके परिवार, जिसमें राबड़ी देवी और मीसा भारती शामिल हैं, पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, जिसे पटना हाई कोर्ट ने 2023 में सही माना था। तलाक का मामला अभी भी कोर्ट में चल रहा है, और ऐश्वर्या ने अपनी लड़ाई जारी रखने की बात कही है।

यह बयान तेज प्रताप के सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव के साथ रिश्ते का खुलासा करने और बाद में उनके अकाउंट के हैक होने का दावा करने के बाद आया है। इस विवाद ने लालू परिवार और बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है।

  • Related Posts

    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    शिवसेना यूबीटी के चीफ और महाराष्ट्र के पूर्व…

    Continue reading
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से बातचीत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    • By TN15
    • August 8, 2026
    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    • By TN15
    • August 8, 2026
    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

    • By TN15
    • August 8, 2026
    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी