विश्व कप के लिए हुआ टीम इंडिया का एलान, रोहित की कप्तानी में देखें किसे-किसे मिली जगह

नई दिल्ली। भारत ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम घोषित कर दी है। टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सिलेक्शन कमेटी ने मंगलवार को ही बैठक की है। रोहित शर्मा के साथ-साथ यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत और संजू सैमसन को टीम में जगह मिली है।

टीम इंडिया ने विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत और संजू सैमसन को टीम में जगह दी है। सैमसन और पंत आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऋषभ की लंबे वक्त के बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है। वे कार एक्सीडेंट के बाद से ही मैदान से दूर थे, लेकिन आईपीएल के जरिए मैदान पर वापसी की और अपनी फॉर्म को भी साबित किया। उन्हें इसका फायदा मिला। सैमसन की बात करें तो उन्होंने आईपीएल 2024 में 9 मैच खेले हैं और 385 रन बनाए हैं। इस दौरान 4 अर्धशतक लगाए हैं।

शिवम-अक्षर पर बोर्ड ने जताया भरोसा

बीसीसीआई ने शिवम दुबे और अक्षर पटेल पर भी भरोसा जताया है। शिवम आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं। वे विस्फोटक बैटिंग करने में माहिर हैं। इसके साथ-साथ फिनिशर की भूमिका भी निभा लेते हैं। शिवम दुबे ने इस सीजन के 9 मैचों में 350 रन बनाए हैं। इस दौरान 3 अर्धशतक लगाए हैं। अक्षर की बात करें तो उन्होंने बॉलिंग के साथ-साथ बैटिंग में भी कमाल दिखाया है।

  • Related Posts

    कंपनियों की लगी लाइन, वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू में बंपर उछाल 

    वैभव सूर्यवंशी को जब राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा…

    Continue reading
    IPL 2026 में सबसे तेज फिफ्टी… वैभव सूर्यवंशी नहीं हैं No-1, देखें Top-5 लिस्ट

    IPL 2026 का क्वालीफायर-2 आज गुजरात टाइटंस और…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी