उत्तराखंड पब्लिक स्कूल प्रबंधन पर शिक्षकों ने लगाया गंभीर आरोप

ऋषि तिवारी
नोएडा। आज नोएडा के उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब स्कूल के 45 टीचर व स्टॉफ ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया।शिक्षकों की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल के प्रबंधक को मौके से गिरफ्तार किया।आरोप है कि शिक्षकों को वेतन देने के बाद उनसे 20 प्रतिशत पैसे वापस लिए जाते है।नहीं देने पर शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है।आपको बता दे कि आज सुबह नोएडा के सेक्टर-56 के उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में शिक्षकों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया।स्कूल के 45 टीचर व स्टॉफ ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कि स्कूल प्रबंधन
शिक्षकों को वेतन देने के बाद उनसे 20 प्रतिशत पैसे वापस लेता है।ना देने पर महिला शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है और उनसे कबाड़ी वाले कार्य करवाये जाता है।और तो और छुट्टी वाले दिन भी शिक्षकों को बुलाया जाता है व उनकी लाइव लोकेशन मांगी जाती है। आरोप है कि ये सब स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल की मिलीभगत से हो रहा है।
वही सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचे अभिभावक संघ ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी, डीआईओएस आदि को दी है।अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि नोएडा के उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में शिक्षकों को निरंतर प्रताड़ित किया जा रहा है।उन्हें वेतन देने के बाद उनसे आधे वेतन को कैश में वापस देने के लिए कहा जा रहा है ना देने पर नौकरी से निकलने की धमकी दी जा रही है।स्कूल में अभिभावकों को शिक्षकों से मिलने नहीं दिया जाता।स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों के मतभेद के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

  • Related Posts

    काला बुधवार : नोएडा, हैदराबाद और पुणे में बस अग्निकांड : कई की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

    नोएडा यमुना एक्सप्रेस पर बस में आग लगने…

    Continue reading
    सूरीनाम की राजदूत हानिशा जयराम ने किया उद्घाटन, भारतीय प्रवासियों के इतिहास, संस्कृति और विरासत पर शोध को मिलेगा नया मंच

    दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कालेज में ‘गिरमिटिया अध्ययन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Special on Poona Pact Day : पूना पैक्ट और उसके प्रतिकूल प्रभावों का मुकाबला करने की दलित राजनीति

    Special on Poona Pact Day : पूना पैक्ट और उसके प्रतिकूल प्रभावों का मुकाबला करने की दलित राजनीति

    “ काजल कोठा “ किताब को समाजवादी चिंतक प्रो . राज कुमार जैन दिया आशीष

    “ काजल कोठा “ किताब को समाजवादी चिंतक प्रो . राज कुमार जैन दिया आशीष

    मुस्लिम महिलाओं में उठी पिता की सम्पत्ति में हक़ मिलने की आवाज, सुप्रीम कोर्ट में दायर की PIL, CJI की बेंच ने मांगा जवाब

    मुस्लिम महिलाओं में उठी पिता की सम्पत्ति में हक़ मिलने की आवाज, सुप्रीम कोर्ट में दायर की PIL, CJI की बेंच ने मांगा जवाब

    काला बुधवार : नोएडा, हैदराबाद और पुणे में बस अग्निकांड : कई की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

    काला बुधवार : नोएडा, हैदराबाद और पुणे में बस अग्निकांड : कई की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

    2 अक्टूबर को इंदौर में होगा संयुक्त किसान मोर्चा का मध्य प्रदेश का राज्य सम्मेलन

    2 अक्टूबर को इंदौर में होगा संयुक्त किसान मोर्चा का मध्य प्रदेश का राज्य सम्मेलन

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक और संवैधानिक अधिकार नहीं

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक और संवैधानिक अधिकार नहीं