Teacher’s Day : राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम : डॉ. राकेश सिंह राना

 सिकंदराराऊ में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस, संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित 
पूर्व एमएलसी और लखनऊ यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष रहे डॉ. राकेश सिंह राना ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत 

द न्यूज 15 ब्यूरो

सिकंदराराऊ/हाथरस। हम सब यहां शिक्षक दिवस के अवसर पर एकत्रित हुए हैं। मैं सबसे पहले डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर सभी शिक्षकों को सादर प्रणाम करता हूं। पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के महान शिक्षकों में से एक थे। यह बात पूर्व एमएलसी और पूर्व लखनऊ यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह राना ने सिकंदराराऊ में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह में कही। राकेश सिंह राना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने हमेशा सभी छात्रों को मार्गदर्शन दिया। एक गरीब तेलुगु ब्राह्मण परिवार से आने वाले डॉ. राधाकृष्णन ने अपनी पूरी शिक्षा छात्रवृत्ति के माध्यम से पूरी की और राष्ट्र निर्माण में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई। कार्यक्रम में शिक्षकों के देश और समाज के उत्थान में योगदान की चर्चा करते हुए राकेश सिंह राना ने कहा कि एक अच्छे और श्रेष्ठ राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम रहती है। उनका कहना था कि बच्चों को जैसी शिक्षा दी जाएगी वैसा ही राष्ट्र का निर्माण होगा। आज के बच्चे बहुत ही विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं। उनको एक अच्छे अनुशासन व संस्कार युक्त शिक्षा की आवश्यकता है और यह तब ही सम्भव है जब शिक्षक अपनी भूमिका निर्धारण करें।

डॉ. राकेश सिंह राना ने कहा कि शिक्षक हमें जीवन में सफलता के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल देते हैं। शिक्षक हमारे व्यक्तित्व को तैयार करते हैं। चरित्र को ढालने और मूल्यों को स्थापित करने में मदद करते हैं। हमें एक अच्छा नागरिक भी बनाने में मदद करते हैं। इस अवसर पर राकेश सिंह राना ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी रिटायर्ड अध्यापक, अध्यापिकाओं का अंग वस्त्र और फूल माला पहनाकर, गीता की पुस्तक व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में आयोजक कमेटी ने राकेश सिंह राना को मोमेंट व अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

  • Related Posts

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?
    • TN15TN15
    • November 23, 2026

    आईआईटी कानपुर (IITK) द्वारा अपनी एक महिला संकाय…

    Continue reading
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान
    • TN15TN15
    • November 19, 2026

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा