ताऊ देवी लाल ने विश्व स्तर पर हरियाणा का मान बढ़ाया : सुरजीत शामगढ़

करनाल, (विसु) : आज इंडियन नेशनल लोकदल स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय शाखा ग्राउंड करनाल में पहुंचकर सर्वप्रथम पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए विनय नरवाल को पार्टी का झंडा झुकाकर मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पार्टी मुख्यालय पर इंडियन नेशनल लोकदल के स्थापना 29 अप्रैल 1998 को चौधरी देवी लाल की गई थी तो जिला कार्यालय पर झंडा फहराकर शुभकामनाएं व बधाई प्रेषित की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरजीत शामगढ़ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जगत ताऊ देवीलाल एक महान आत्मा थे जिन्होंने 29 अप्रैल 1998 को इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी की स्थापना की जिसका उद्देश्य जनता व किसान समेत सभी वर्गों के हितों में कार्य करना और उनके हकों की आवाज को पूरजोर तरीके से उठाया। जगत ताऊ देवी लाल ने हरियाणा प्रदेश का विश्व स्तर पर मान बढ़ाने का काम किया क्योंकि वे एकमात्र ऐसे नेता थे जिन्होंने सभी समाजवादी नेताओं को एक मंच पर लाकर देश की सत्ता को अपने हाथ में लेकर जनहितैषी कार्य करके गौरवान्वित कार्य किया। वो सदा स्मरणीय रहेंगे। हमें उनकी नीतियों का अनुसरण करते हुए इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी को मजबूत कर आगामी समय में सरकार बनाना है।
लौहपुरुष चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को स्मरण करते हुए कहा कि जिस प्रकार लौहपुरुष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाकर जनता के हितों में नीतियां तैयार कर लाभ पहुंचाने का काम किया उसी प्रकार से हम सब साथियों को गांव-गांव जाकर नीतियों से अवगत कराना है। इसके बाद भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर परशुराम चौंक पर पहुंचकर पुष्प अर्पित कर बधाई प्रेषित की।
इस मौके पर मुख्य रूप से सुरजीत सन्धू, यशवीर राणा, धर्मवीर पाढा, प्रदेश प्र्रवक्ता कृष्ण कुटेल, राम कुमार ऐबला, कविता धनखड़, जयपाल पूनिया, मेहर सिंह रोड, सुमेर काछवा, मनिन्द्र पूनिया, मन्नु कश्यप, नरेश सांभली, रामफल जुण्डला, ओम प्रकाश काम्बोज, एडवोकेट जय प्रकाश काम्बोज, राजेश बतान, सुरेश रोड, बलवान बाल्मीकि, अरुण कुमार, रघुबीर कल्याण, कृपाल सिंह, विशाल मान व अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    17 जुलाई को ग्रेटर नोएडा में किसानों की महापंचायत  
    • TN15TN15
    • June 24, 2026

    ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय किसान सभा, गौतम बुद्ध…

    Continue reading
    Dust Storm: दिल्ली-NCR में आई तेज धूल भरी आंधी, दिन में छाया अंधेरा 
    • TN15TN15
    • June 23, 2026

    दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर को तेज धूल भरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘स्पीकर को बागी सांसदों से नहीं मिला कोई पत्र’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद उद्धव गुट का दावा

    • By TN15
    • June 24, 2026
    ‘स्पीकर को बागी सांसदों से नहीं मिला कोई पत्र’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद उद्धव गुट का दावा

    भरत तिवारी एनकाउंटर में सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज दावा, ‘पुलिस मुख्यालय से…’

    • By TN15
    • June 24, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर में सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज दावा, ‘पुलिस मुख्यालय से…’

    Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो का मेगा प्रोजेक्ट शुरू, केंद्रीय सचिवालय बनेगा 3 लाइनों का सुपर इंटरचेंज हब

    • By TN15
    • June 24, 2026
    Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो का मेगा प्रोजेक्ट शुरू, केंद्रीय सचिवालय बनेगा 3 लाइनों का सुपर इंटरचेंज हब

    क्या खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी? ईरान ने भेजा खास न्योता 

    • By TN15
    • June 24, 2026
    क्या खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी? ईरान ने भेजा खास न्योता 

    CM मोहन यादव के समर्थन पर घिरे अखिलेश! AIMIM बोली- ‘यादवों के लिए आवाज, मुसलमान के मुद्दों…’

    • By TN15
    • June 24, 2026
    CM मोहन यादव के समर्थन पर घिरे अखिलेश! AIMIM बोली- ‘यादवों के लिए आवाज, मुसलमान के मुद्दों…’

    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे

    • By TN15
    • June 24, 2026
    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे