बन्दरा के सकरी मन में 8 दिनों से नलजल का जलापूर्ति बाधित, ग्रामीणों में आक्रोश

 जलसंकट से बढ़ी है समस्या, रह-रहकर खराब हो रही मोटर-स्टार्टर

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। प्रखंड के मुन्नी-बैंगरी पंचायत के सकरी मन ग्राम में स्थित वार्ड संख्या 11 में तकरीबन 8 दिनों से मुख्यमंत्री की ड्रीम प्रोजेक्ट नल जल योजना का जल आपूर्ति बंद है। जिसके कारण से वार्ड के ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले आठ दिनों से मोटर और स्टार्टर में आई खराबी के कारण नल जल आपूर्ति बाधित है। मामले की सूचना स्थानीय वार्ड सदस्य एवं विभागीय पीएचडी विभाग को देने के बावजूद इस मामले में अब तक कार्रवाई नहीं हो सकी है। जल आपूर्ति बाधित है। इस मामले से स्थानीय विधायक एवं जिले के सम्बंधित अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 3 महीने से अक्सर इस तरह की समस्या उत्पन्न रहती है। 8 से 10 दिनों पर मोटर या स्टार्टर खराब हो जाता है। पुराना मोटर- स्टार्टर होने की वजह से यह अनुपयोगी हो चुका है। जिसे बदलने की मांग की जा रही है, लेकिन जेई के दबाव में इस मोटर को बार-बार ठीक करवा कर पुनः शुरू करवा दी जाती है और पुनः खराब हो जाता है। जबकि ग्रामीणों की शिकायत है कि हाल ही में सभी लोगों से मरम्मती और जलापूर्ति के नाम पर मासिक शुल्क भी वसूल की गई है। इसे ठीक करने की बात कही गयी थी, लेकिन ठीक होने के 8 दिन के अंदर फिर खराब हो गया।वार्ड सदस्य शिवनाथ सहनी ने बताया कि जेई द्वारा अनसुनी की जा रही है।नया मोटर-स्टार्टर जरूरी है।पुराण बार-बार खराब हो रहा। मरम्मती के नाम पर परेशानी और खर्च भी हो रहे है।जलापूर्ति बाधित रहने की वजह से लोगों में जल संकट की भाड़ी समस्या उत्पन्न है। पूर्व मुखिया राजेन्द्र सहनी, सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार तिवारी,पूर्व सैनिक अशोक ठाकुर आदि ने बताया कि गांव क्षेत्र के चापाकल की पानी की गुणवत्ता ठीक नहीं है । आयरन की मात्रा ज्यादा है।प्रायः लोगों के चपकालों की गहराई काफी कम है। बस्ती में गरीब परिवार के लोग ज्यादा हैं,लिहाजा सभी घरों में चापाकल भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में जल संकट उत्पन्न हो गया है। लोग दूषित पानी पीने को विवश हैं। इस संदर्भ में पीएचडी विभाग के जेई राहुल कुमार ने बताया कि पुराना मोटर और स्टार्टर को ठीक करने के लिए दूसरे मिस्त्री के पास भेजा गया है। गुरुवार तक आपूर्ति बहाल करा दिए जाएंगे।
वहीं इस संदर्भ में गायघाट विधायक निरंजन राय ने बताया की जेई को आवश्यक कार्यवाही करने एवं निर्बाध जल आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। अनसुनी की स्थिति में जिलाधिकारी से मामले की शिकायत कर कार्रवाई कराई जाएगी।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार