स्वराज इंडिया ने बुराड़ी अस्पताल में ओ.पी.डी और इमरजेंसी सेवाओं को तुरंत खोलने की मांग को लेकर बुराड़ी अस्पताल के बाहर किया धरना-प्रदर्शन 

द न्यूज 15 
स्वराज इंडिया पार्टी ने बुराड़ी अस्पताल में ओ.पी. डी और इमरजेंसी सेवाओं को तुरंत खोलने की मांग को ले कर बुराड़ी में मार्च निकाला और अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन किया। पार्टी की वार्ड न. 7 की महिला अध्यक्ष राधिका यादव ने कहा कि इस क्षेत्र में 850 बेड का अस्पताल होने के बावजूद यहां कि जनता को इमरजेंसी की स्तिथि में और ओ.पो.डी में इलाज के लिए बहुत दूर दूसरी विधानसभा के अस्पतालो में भटकना पड़ता है, इस कारण बुराड़ी की जनता बहुत ज़्यादा परेशान है।
स्वराज इंडिया के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नवनीत तिवारी ने कहा कि इस अस्पताल के उद्घाटन को लगभग 2 साल का समय हो चुका है लेकिन आज भी इस अस्पताल में केवल कोरोना बेड है जो पूरी तरह से खाली पड़े है और इसके इलावा कोई सुविधा उपलब्ध नही है। इस अस्पताल में ओ.पी.डी और इमरजेंसी सेवाओं को तुरंत खोलने की मांग को ले कर हमने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को चिट्ठी लिखी थी लेकिन आज तक इस संधर्ब में कोई कार्यवाही नही की गई है।
10 लाख की बड़ी आबादी वाले क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को ले कर केजरीवाल सरकार कितनी गंभीर है यह इस सरकार के सुस्त रवैये से पता चलता है और इसका सीधा भुगतान बुराड़ी की जनता को अपनी जान से करना पड़ रहा है जो की इमरजेंसी की स्तिथि में स्वास्थ्य सेवा न मिलने के कारण हो रहा है। यह जानकारी  मीडिया सेल के प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने दी है।

Related Posts

‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

दिल्ली के तिलक नगर में रविवार को सड़क…

Continue reading
व्यापारियों एवं उद्यमियों का अभिविन्यास एवं परिचय सम्मेलन एवं संवाद कार्यशाला

व्यापारियों एवं उद्यमियों का सर्वोच्च संगठन उत्तर प्रदेश…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार