स्वराज इंडिया ने बुराड़ी अस्पताल में ओ.पी.डी और इमरजेंसी को 7 दिन में खोलने की करी मांग

सात दिन में ओ.पी.डी. नहीं खुलने पर करेंगे धरना-प्रदर्शन

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। दिल्ली के 850 बेड वाले बुराड़ी अस्पताल को खुले हुए लगभग 2 साल का लंबा समय हो चुका है लेकिन आज तक बुराड़ी की जनता यहां पर ओ.पी.डी और इमरजेंसी की व्यवस्था से पूरी तरह से वंचित है। इतने लंबे समय बाद भी केजरीवाल सरकार बुराड़ी अस्पताल में इस सुविधा को चालू करवाने में पूरी तरह से नाकाम रही है।

स्वराज इंडिया के वार्ड नं.7 की महिला अध्यक्ष राधिका यादव ने कहा कि बुराड़ी अस्पताल में केवल कोरोना बेड उपलब्ध है जो कि लगभग पूरी तरह से खाली पड़े है, इस अस्पताल में ओ.पी.डी और इमरजेंसी सुविधा न होने के कारण बुरारी की जनता को अन्य बीमारी के इलाज के लिए अपने नज़दीक में अस्तपाल होने के बावजूद दूसरे अस्पताल में ओ.पी.डी और इमरजेंसी के लिए दूर भटकना पड़ता है, जिसमे इमरजेंसी की स्तिथि में कई लोगो को अपनी जान गवानी पड़ रही है।

स्वराज इंडिया के प्रदेश अध्य्क्ष नवनीत तिवारी ने कहा कि बुराड़ी लगभग 10 लाख की आबादी वाला क्षेत्र है और यहाँ एक ओ. पी.डी और इमरजेंसी की सुविधा वाला अस्पताल जरूरी है, लेकिन जनता के लिए व्यवस्था बनाने के उलट बुराड़ी के एक मात्र अस्पताल में भी ओ.पी.डी और इमरजेंसी की सुविधा उपलब्ध नही है। हमने दिल्ली के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री को लिखित मांग की है कि वे बुराड़ी अस्पताल की ओ.पी.डी और इमरजेंसी अगले सात दिन में शुरू करें नही तो स्वराज इंडिया क्षेत्र की जनता के साथ मिल कर इसके खिलाफ भारी प्रदर्शन करेगी।
केजरीवाल सरकार जो स्वास्थ्य व्यवस्था में परिवर्तन की बात केवल दिल्ली नही दूसरे राज्य में भी सरकारी खजाने के करोड़ो रूपए खर्च कर के प्रचार में करती है उसकी ज़मीनी हकीकत यह बुराड़ी अस्पताल बताता है।

  • Related Posts

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर दिल्ली से आ…

    Continue reading
    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    रीवा । किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना