स्वामी प्रसाद मौर्य को भारी पड़ा महंगाई पर ट्वीट करना, मजे लेने लगे यूजर 

स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्विटर साल 2020 और 2022 के बीच हुए तेल दामों की वृद्धि की तुलना करते हुए भाजपा सरकार पर कसा है तंज 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अक्सर बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। चुनाव के वक्त तो उनके बयानों की चर्चा खूब हो रही थी। अब एक बार फिर स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया तो लोग उनकी खिंचाई करने लगे।
भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश: तेल के बढ़ते दामों पर बने एक ग्राफिक को ट्विटर पर शेयर करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने लिखा कि “भाजपा की जीत का है चमत्कार। महंगाई की मार से जनता पर प्रहार।” स्वामी प्रसाद मौर्य के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उमेश नाम के यूजर ने लिखा कि “अब तो आप विधायक भी नहीं हो तो क्या कह कर बुलाया जाए आपको?”
लोगों की प्रतिक्रियाएं: प्रवीण तिवारी नाम के यूजर ने लिखा कि “आपके के घर में तेल का कुआं है, जीत गए होते तो फ्री में बांटते।” सुधीर कुमार वर्मा नाम के यूजर ने लिखा कि “जनता की फिक्र मत करो, जनता महंगाई की मार झेल लेगी, झेल तो आप नहीं पाओगे बाबा जी को। सुना है आपराधिक कारनामों की फाइल खुलने वाली है।” कबीर नाम के यूजर ने लिखा कि “नेवला जी गजब कहर ढा दिए, अखिलेश को अठन्नी से चवन्नी कर दिए।”
अंबरीश पाण्डेय नाम के यूजर ने लिखा कि “हम तो समझे कि मैदान छोड़ कर भाग लिए आप, वैसे कैसा रहा फाजिल नगर का अनुभव? उसको भी जनता के साथ शेयर करिए, थोड़ी तकलीफ कम हो जाएगी।” आदित्य पटेल नाम के यूजर ने लिखा कि “5 साल जब बीजेपी में रहे तब कुछ गलत न लगा, आज पार्टी छोड़ने के बाद सब गलत लगने लगा।”
संजय सिंह नाम के यूजर ने लिखा कि “बिटिया तो आपकी अभी भी भाजपा में है, वो समझदार है।” अवधेश कुमार सिंह नाम के यूजर ने लिखा कि “फिर भी आधा परिवार तो भाजपा से ही चिपका हुआ है। जितना जल्दी हो सके, उनको भी वहां से हटाकर नई पार्टी में ले आइए। शायद नई पार्टी उन्हें ही कुछ करने का अवसर दे सके।” संजय नाम के यूजर ने लिखा कि “शायद अब आपको पता लग गया होगा कि सरकार कैसे बनती है। आपका वह घमंड कि मैं जहां जाता हूं, वहीं पार्टी सत्ता में आती है। शायद अब चूर-चूर हो चुका होगा।”
अनिल श्रीवास्तव नाम के यूजर ने लिखा कि “हे नेवला जी, सांप रूपी मंहगाई को भी निगल जाइए ना।” कुश सिंह नाम के यूजर ने लिखा कि “भाजपा से सांसद अपनी बेटी को मंहगाई के विरोध में इस्तीफा दिलवाओ, तभी विरोध माना जाएगा।” आलोक सिंह ने लिखा कि “कल तेल का दाम सौ रुपये भी पूरा हो जाएगा फिर भी सरकार तो योगी मोदी की चाहिए।”

  • Related Posts

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को…

    Continue reading
    SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

    शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP(SP) ने सोमवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए