उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के पद पर बैठे देखना चाहते हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

मुंबई। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि वो उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के पद पर बैठे देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जो विश्वासघात करे वो हिंदू नहीं हो सकता है।

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के आग्रह पर ‘मातोश्री’ पहुंचे. मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के साथ विश्वासघात हुआ है। हमें उनके साथ हुए विश्वासघात पर दुख है. उन्होंने कहा कि हमारा दुख तब तक नहीं जाएगा जब तक वह दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बन जाते हैं।

उन्होंने कहा, ”किसका हिंदुत्व असली है, ये जानना पड़ेगा. जो विश्वासघात करे वो हिंदू नहीं हो सकता है. जो विश्वासघात सह ले वो तो हिंदू होगा क्योकि उसके साथ विश्वासघात हुआ है. जिन लोगों ने विश्वासघात किया है, वो कैसे हिंदू हो सकते हैं. जब तक आप पुन: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान नहीं हो जाते, तब तक हम लोगों के मन की पीड़ा दूर नहीं होगी.”

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने ये भी कहा, ”हम हिंदू धर्म का पालन करते हैं. हम ‘पुण्य’ और ‘पाप’ में विश्वास करते हैं. ‘विश्वासघात’ को सबसे बड़े पापों में से एक कहा जाता है, वही उद्धव ठाकरे के साथ हुआ है. उन्होंने मुझे बुलाया, मैं आया. उन्होंने स्वागत किया. हमने कहा कि हमें उनके साथ हुए विश्वासघात पर दुख है”

उन्होंने कहा, ”पूरे महाराष्ट्र की जनता इस बात से पीड़ित है. सभी के मन में इस बात का दर्द है. चुनाव में इस बात का पता भी चल चुका है. उन्होंने  जब तक फिर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आप विराजमान नहीं हो जाते हैं, तब हमलोगों के मन का जो दर्द है वो दूर नहीं हो सकता है. अब तो ये बात प्रमाणित हो चुकी है कि महाराष्ट्र की जनता इस बात को मानती है कि उद्धव ठाकरे जी के साथ विश्वासघात हुआ है”.

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने ये भी कहा कि जनता का अनादर करना ठीक नहीं है. उन्होंने कहा, ”जनता जिसके लिए बहुमत देती है, उसे उसके समय तक के लिए बनाए रखना चाहिए. बीच में सरकार को तोड़ देना और जनमत का अनादर करना अच्छी बात नहीं है. हमें राजनीति से लेना देना नहीं है लेकिन विश्वासघात को पाप बताया गया है. इस बारे में कौन बोलेगा? क्या राजनेता बोलेगा? इस पर तो कोई धर्माचार्य ही बोलेगा।

  • Related Posts

    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!
    • TN15TN15
    • November 24, 2026

    चंडीगढ़/नई दिल्ली। पंजाब में अगले साल होने वाले…

    Continue reading
    आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!
    • TN15TN15
    • November 24, 2026

    पंजाब में वर्ष 2027 के लिए प्रस्तावित विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    • By TN15
    • November 25, 2026
    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    • By TN15
    • November 25, 2026
    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    • By TN15
    • November 25, 2026
    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि

    • By TN15
    • November 25, 2026
    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि