तेजस्वी के अंतरजातीय विवाह को सुशील मोदी ने सराहा, कहा, ‘हिम्मत दिखाई है’

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के अंतरजातीय विवाह करने से भले ही उनके मामा साधु यादव नाराज हों, लेकिन अब तेजस्वी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का साथ मिला है।

मोदी ने कहा कि तेजस्वी ने अंतरजातीय विवाह कर बड़ा और अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने हिम्मत दिखाई है।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान तेजस्वी की शादी से जुड़े प्रश्न पर भाजपा नेता ने तेजस्वी को अंतरजातीय विवाह करने को लेकर बधाई दी।

मोदी ने कहा, उन्होंने बहुत बड़ा और अच्छा काम किया है। तेजस्वी ने हिम्मत दिखाई है। उन्होंने एक मानक बनाया, जिसका राजद के दूसरे लोगों को भी अनुसरण करना चाहिए।

सशील कुमार मोदी ने यह भी कहा कि, मैंने भी अंतरजातीय विवाह किया था। मोदी ने कहा कि ऐसे कार्यों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। बिहार सरकार भी अन्तरजातीय विवाह को बढ़ावा देने के लिए 50 हजार प्रोत्साहन राशि देती है और अगर तेजस्वी यादव या कोई भी ऐसा करेगा और आवेदन देगा तो उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा।

इस दौरान मोदी से जब तेजस्वी के बहूभोज में जाने को लेकर एक सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, अगर मुझे उस भोज का न्यौता मिलता है तो जरूर जाऊंगा। लालू प्रसाद मेरे बेटे की शादी में भी आए थे।

इस दौरान हालांकि सुशील मोदी ने तेजस्वी के मामा साधु यादव की नाराजगी से जुड़े किसी भी प्रश्न का उत्तर नहीं दिया।

Related Posts

…और रो पड़े दबंग विधायक अनंत सिंह! जानें क्या है मामला?
  • TN15TN15
  • September 2, 2026

पटना के बाढ़ अनुमंडल के बेढ़ना गांव में…

Continue reading
सीएम विजय का बड़ा फैसला, किसानों और शिक्षकों के खिलाफ दर्ज केस लिए वापस!
  • TN15TN15
  • September 2, 2026

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में एक…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

 ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

 ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

  • By TN15
  • September 4, 2026
बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

  • By TN15
  • September 4, 2026
श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

  • By TN15
  • September 4, 2026
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की