चक्रवात जवाद : केंद्रीय टीम ने ओडिशा का दौरा पूरा किया

भुवनेश्वर, गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव सौरव रे के नेतृत्व में छह सदस्यीय अंतर-मंत्रालयी दल ने ओडिशा में चक्रवात जवाद के अवशेषों के कारण हुए नुकसान का आकलन करने के लिए अपना क्षेत्रीय दौरा पूरा किया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। टीम ने गंजम, पुरी, जगतसिंहपुर, कटक, जाजपुर और केंद्रपाड़ा जिलों के प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद सोमवार को यहां ओडिशा सरकार के अधिकारियों के साथ चर्चा की।

रे ने कहा कि उन्होंने चक्रवाती बारिश के कारण जमीनी स्तर पर किसानों को भारी नुकसान देखा है। एक अधिकारी ने कहा कि नुकसान झेलने वाले किसानों को सरकारी सहायता की जरूरत है।

अधिकारी ने कहा कि राज्य में चक्रवात के कारण हुए नुकसान का क्षेत्रीय स्तर पर आकलन एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा और केंद्रीय टीम को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

अति प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, प्राकृतिक आपदा के कारण 12 जिलों के 131 प्रखंडों में 5.78 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित जिले हैं- गंजम, भद्रक, पुरी, कटक, बालासोर, केंद्रपाड़ा, क्योंझर, खोरधा, जगतसिंहपुर, नयागढ़, जाजपुर और मयूरभंज।

मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्र की इस साल कई जिलों में बंपर फसल हुई थी। फसल लगभग पकने की स्थिति में थी, जब चक्रवात ओडिशा तट के पास आया जिससे भारी वर्षा हुई।

Related Posts

‘अगर दम है तो…’, CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
  • TN15TN15
  • July 23, 2026

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने CJP आंदोलन…

Continue reading
NEET पेपर लीक पर प्रधानमंत्री मोदी के पोस्ट पर CM उमर अब्दुल्ला बोले, ‘कहीं न कहीं…’
  • TN15TN15
  • July 23, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के भविष्य को…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लिया फैसला

  • By TN15
  • July 25, 2026
CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लिया फैसला

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि…

  • By TN15
  • July 25, 2026
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि…

‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

  • By TN15
  • July 25, 2026
‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

NTA मॉडल फेल, शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र दिखावा है – सीटू ने की NTA भंग करने की मांग : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • July 25, 2026
NTA मॉडल फेल, शिक्षा मंत्री का त्यागपत्र दिखावा है – सीटू ने की NTA भंग करने की मांग : गंगेश्वर दत्त शर्मा

जंतर-मंतर प्रदर्शन: फिलहाल तीन बातें

  • By TN15
  • July 25, 2026
जंतर-मंतर प्रदर्शन: फिलहाल तीन बातें

प्रोफेसर नामवर सिंह जन्म शताब्दी समारोह

  • By TN15
  • July 25, 2026
प्रोफेसर नामवर सिंह जन्म शताब्दी समारोह