सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 1500 छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह, खिले चेहरे

वार्षिक उत्सव में दिखी प्रतिभा की झलक

शिक्षा के साथ तकनीकी प्रोत्साहन, नए सत्र की तैयारियां तेज

 

 संतकबीरनगर। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में लगभग 1500 छात्र-छात्राओं को भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

विद्यालय के निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने वाइस डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी के साथ मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विदित हो कि हाल ही में आयोजित एनुअल फंक्शन में प्लेवे से लेकर कक्षा 9वीं तक के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी थीं। देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और समूह प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया था। इन्हीं उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के आधार पर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय परिवार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और खेल-कूद सहित प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई प्रदान करते हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था के छात्र-छात्राएं लगातार परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मंडल में विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि विद्यालय द्वारा 10वीं उत्तीर्ण कर 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को निशुल्क टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं, जिससे वे डिजिटल शिक्षा से जुड़ सकें।

प्रधानाचार्य ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। होली पर्व के बाद पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे शीघ्र विद्यालय पहुंचकर अपने बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित करें।
भव्य सम्मान समारोह ने यह साबित कर दिया कि विद्यालय न केवल शिक्षा, बल्कि सर्वांगीण विकास के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।

  • Related Posts

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    वाराणसी में हाल ही में एक वीडियो वायरल…

    Continue reading
    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!