समस्तीपुर। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी समस्तीपुर के जिला अध्यक्ष विनय कुमार चौधरी ने पूसा प्रखंड के हरपुर पूसा निवासी सुरेंद्र कुमार को जिला युवा राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का अध्यक्ष मनोनीत किया है। मनोनयन के बाद पार्टी के कार्यकर्ता शुभचिंतकों सहित दर्जनों की संख्या में जनप्रतिनिधि ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।








