अपहरणकर्ता धराये, अपहृत बरामद

दलसिंहसराय। बिगत 10 अप्रैल को बेगूसराय के ग्राम तारा बरियारपुर की एक महिला ने थाना को सूचित किया कि उनके पति राजीव कुमार जो सोना खरीद बिक्री का कारोवार करते है उन्हें 9 अप्रैल को फोन से अवधेश नामक व्यक्ति के द्वारा कहा गया कि उसके पास एक किलो सोना है दलसिंहसराय आकर पैसा देकर ले लीजिए। जिसके बाद राजीव कुमार अपनी पत्नी व बेटा को साथ लेकर सोना खरीदने दलसिंहसराय आयी तथा स्टेशन के सामने मिठाई दुकान पर अवधेश कुमार से मिले। कुछ देर बाद अवधेश कुमार पति राजीव कुमार को साथ लेकर चला गया तथा पत्नी अपने पुत्र के साथ इंतजार करने लगी। काफी देर बाद पत्नी ने पति राजीव के मोबाइल पर सम्पर्क किया तो राजीव द्वारा बताया गया कि उसे फिरौती हेतु अगवा कर लिया गया है तथा 20 लाख की मांग की जा रही है। पैसा नही दिया गया तो अवधेश के द्वारा हत्या कर दी जाएगी। फिर कुछ देर बाद अवधेश के द्वारा भी अपने मोबाइल नम्बर से रुपया का इंतजाम करने हेतु कहा गया। नही करने पर हत्या की धमकी दिया जाने लगा। सूचना के पश्चात दलसिंहसराय पुलिस के द्वारा तत्क्षण कार्रवाई करते हुए काफी मशक्कत से उक्त महिला के सहयोग से अपराधकर्मियों को विश्वास में लेकर फिरौती की रकम देने हेतु दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन के पास बुलाकर छापामारी करते हुए अपहृत राजीव कुमार को सही सलामत बरामद कर लिया गया तथा घटना मे संलिप्त एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। उक्त जानकारी पत्रकारों को थाना पर देते हुहे अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी बिबेक कुमार शर्मा ने बताया कि अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की कार्रवाई की जा रही है। छापामारी में अपराधकर्मी का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा एक अपाची मोटरसाइकिल, दो मोबाइल बरामद किया गया। वही गिरफ्तार अभियक्त केशव कुमार, साकिन अहियापुर वार्ड एक, थाना मंसूरचक जिला बेगूसराय बताया गया। छापामारी दल में पुनि सह थानाध्यक्ष इरसाद आलम, पुअनि राजीव लाल पंडित, रणजीत कुमार सिंह, राजेश कुमार, सअनि राहुल कश्यप सहित अन्य पुलिसकर्मी थे।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

    • By TN15
    • September 4, 2026
    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

    श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

    • By TN15
    • September 4, 2026
    श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

    प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

    • By TN15
    • September 4, 2026
    प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

    स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

    • By TN15
    • September 4, 2026
    स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

    CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

    • By TN15
    • September 4, 2026
    CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार

    • By TN15
    • September 4, 2026
    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार