Surajkund Mela 2023: शुरू हो चुका है, जाने कैसे होगा खास मेला इस बार ?

Surajkund Mela 2023: 3 फरवरी से 36वां सूरजकुंड इंटरनैशनल क्राफ्ट मेला, सुबह 10:30 बजे से शुरु हो चुका है। यह मेला 19 फरवरी तक चलेगा ।

हालांकि इस मेले का औपचारिक उद्‌घाटन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, करीब शाम 4 बजे करेंगे । उपराष्ट्रपति के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व केंद्रीय राज्यमंत्री और फरीदाबाद के विधायक कृष्णपाल गुर्जर भी साथ रहेंगे ।

क्या कुछ है खास इस साल ?

इस साल, मेले में 40 से अधिक देशों की भागीदारी रहेगी । शंघाई कॉरपोरेशन से जुड़े देशों को पार्टनर नेशन बनाया गया है, जबकि नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्य थीम स्टेट हैं।

सूरजकुंड मेले की सुरक्षा में करीब 3000 से अधिक पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है । मेले में सुरक्षा के लिए 350 से अधिक CCTV कैमरा लगाए गए हैं।

बच्चों के लिए फिर से अम्यूजमेंट पार्क तैयार किया गया है। मेला परिसर में पॉलीथिन पर पूरी तरह से बैन है।

रोज शाम 6:30 बजे बड़ी चौपाल पर कल्चरल इवेंट होगा। स्कूली छात्रों के लिए 25 से अधिक प्रतियोगिताएं होंगी।

विडियो देखने के लिए यहां क्लिक कीजिए : आज से शुरू Surajkund Mela जाने क्या है खास ?

 

कैसे करें टिकट बुक ?

टिकट बुक करने के लिए, आप online और offline दोनो माध्यम का इस्तेमाल कर सकते हैं । आप बुक माय शो के ज़रिए टिकट खरीद सकते हैं ।

सामान्य दिनों में टिकट 120 रुपये और वीकेंड पर 180 रुपये का मिलेगा। हरियाणा टूरिज्म प्रमुख सचिव MD Sinha ने बताया कि ऑनलाइन टिकट खरीदने वालों को छूट भी दी जाएगी। सामान्य दिनों में 5 व वीकेंड पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

टिकट काउंटर पर सीनियर सिटिजन व दिव्यांगों को टिकट पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

स्कूली छात्राओं के लिए आईकार्ड दिखाने के बाद एंट्री फ्री रहेगी।

सुबह 10:30 बजे से रात 8 बजे तक टिकट बिकेंगी, हालांकि भीड़ अधिक दिखेगी तो टिकटों की बिक्री रोकी जा सकती है ।

Surajkund Mela inauguration

पार्किंग स्पेस ?

मेले में पार्किंग स्पेस बढ़ाए गए हैं। पहले सात से आठ पार्किंग स्पेस होते थे, जिनकी संख्या बढ़ाकर 11 कर दिया गया है। इनमें एक समय में 12 हजार से अधिक गाड़ियां खड़ी हो सकती हैं। आप पार्किंग पास online बुक कर सकते हैं ।

कार के लिए डेली पास 200 रुपये रखा गया है। वहीं, जो लोग अधिक बार मेले में जाना चाहते हैं, उनके लिए अनलिमिटेड पास 1180 रुपये का होगा। बाइक के लिए डेली पास 75 व अनलिमिटेड पास 450 रुपये में मिलेगा।

online पार्किंग के लिए आप Park+ app का इस्तेमाल कर सकते हैं . आप, Park+ app play store ya apple store से डॉनलोड कर सकते हैं, फिर एप पर आपको location enter करना होगा vehicle को पार्क करने के लिए, पार्किंग स्पॉट चुनना होगा, और एक specific time के लिए बुक करना होगा, आप payment एप के माध्यम से कर सकते हैं ।

park + एप के साथ, BookMyShow के ज़रिए भी आप पार्किंग स्पेस बुक कर सकते हैं ।

 

कैसे पहुंचे ?

By Road

फरीदाबाद के लोग मेले में अनखीर-सूरजकुंड रोड से आ सकते हैं।

गुड़गांव से आने वाले लोग गुड़गांव बस अड्डे से सीधा बस ले सकते हैं या अपने वाहन से गुड़गांव-फरीदाबाद रोड से मेले तक आ सकते हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट से आने वाले लोग प्राइवेट कैब लेकर मेले में आ सकते हैं। एयरपोर्ट से मेला परिसर तक आने में 25 से 30 मिनट का समय लगता है।

By मेट्रो

तुगलकाबाद मेट्रो के बाद आप ऑटो व बैट्री रिक्शा लेकर 10 मिनट में मेला परिसर तक पहुंच सकते हैं । बैट्री रिक्शा मेट्रो से लेकर मेले तक 20 से 25 रुपये चार्ज करेंगे।

Related Posts

V-Dem इंस्टीट्यूट की 2026 की रिपोर्ट में भारत दुनिया के निचले 20% देशों में शामिल; एकेडमिक आज़ादी खत्म
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

(मूल अंग्रेजी से हिन्दी अनुवाद: एस आर दारापुरी…

Continue reading
Iran US War: ‘तुरंत बंद हो गोलीबारी’, हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मिडिल ईस्ट में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

  • By TN15
  • June 10, 2026
हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

  • By TN15
  • June 10, 2026
1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

  • By TN15
  • June 10, 2026
अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

  • By TN15
  • June 10, 2026
राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

  • By TN15
  • June 10, 2026
Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

  • By TN15
  • June 10, 2026
UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम