सुप्रीम कोर्ट – आप देश के नौजवान पीढ़ी का दिमाग प्रदूषित कर रही हैं

बिहार के बेगूसराय जिले की एक अदालत में पूर्व सैनिक शंभू कुमार ने ओटीटी प्लेटफार्म Alt Balaji पर दिखाई जाने वाली वेब सीरीज XXX में दिखाए गए एक शो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, साल 2020 में दर्ज की गई शिकायत पर अदालत ने शो के निर्माता एकता कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था।

इस मामले को एकता कपूर के वकील सुप्रीम कोर्ट ले आए जिसकी सुनवाई के दौरान उन्हें फटकार लगाई गई, साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने रसूख को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए, जुर्माना लगा देने की चेतावनी दे डाली।

क्या है मामला – 

ओटीटी प्लेटफार्म Alt Balaji पर आने वाले शो XXX के दूसरे सीजन में कथित तौर पर एक सैनिक की पत्नी को लेकर ‘आपत्तिजनक कॉन्टेंट‘ दिखाया गया है, जिस पर आपत्ति जताते हुए पूर्व सैनिक शंभू कुमार ने उस पर कार्यवाही की मांग की।

सुप्रीम कोर्ट
अपने शो XXX को लेकर फंसी निर्माता एकता कपूर

याचिकाकर्ता का कहना है कि इस कंटेट से सैनिकों का अपमान किया गया है और इससे उनके परिवारवालों की भावनाएं आहत हुई। जिसके चलते बेगूसराय की अदालत ने शो के निर्माता एकता कपूर के खिलाफ कार्यवाही की गई थी।

क्या हुआ कार्यवाही के बाद –

कार्यवाही के बाद एकता कपूर के वकील सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी ने इस फैसले के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में चुनौती दी लेकिन इसमें देरी के चलते उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा – 

एकता कपूर पहले भी इस तरह के मामले में सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में आ चुकी है इस पर सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस सीटी रविकुमार ने कहा कि,

यह भी पढ़ें- कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग वाली मांग खारिज

“आप इस देश की युवा पीढ़ी का दिमाग खराब कर रही हैं, क्योंकि OTT कॉन्टेंट सभी के लिए आसानी से उपलब्ध है और आप इस तरह के प्लेटफार्म में किस तरह का कांटेट मुहैया करा रही हैं? इस तरह के कांटेट नौजवानों का दिमाग खराब रहे हैं”

एकता कपूर का पक्ष –

इस मामले में एकता कपूर की ओर से पेश वकील मुकुल रोहतगी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि – ” ‘Alt Balaji‘ पर ये शो केवल इसका सब्सक्रिप्शन खरीदने वाले ही देख सकते है, इस कारण देश में इसे देखने या नहीं देखने की आजादी सभी को समान रुप से है।”

महत्वपूर्ण बात –

एडवोकेट मुकुल रोहतगी की इस दलील पर सुप्रीम कोर्ट ने बहुत मारक बात कहीं उन्होंने कहा कि –

“आप हर बार इस अदालत में आते हैं, हमारी नजर में ये ठीक नहीं है। अगली बार से हम ऐसी याचिकाएं दायर करने पर जुर्माना लगाएंगे।”

सुप्रीम कोर्ट

इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने एकता कपूर की ओर इशारा कर कहा कि – “सिर्फ इसलिए कि आप अच्छे वकीलों की सर्विस ले सकती है, इसका मतलब ये नही कि अदालत केवल रसूख रखने वाले लोगों के लिए है, जरा आम आदमी की स्थिति के बारे में सोचें”

सुप्रीम कोर्ट ने अपनी टिप्पणी से समाज में समानता स्थापित करने का काम किया है, एक तरह से यह सामंत वादी सोच पर सीधा चोट करता है, जरुरी है कि देश के बड़े निर्माता अपने संसाधनों का प्रयोग प्रगतिशील और तार्किक तरीके के कांटेट बनाने के लिए करें।

यहां क्लिक कर आप The News 15 के YouTube Channel पर जा सकते है।

इस मामले में आप अपनी राय हमें कमेंट बाक्स में बता सकते है, बाकी खबरों के लिए बनें रहें The News15 के साथ।

  • Related Posts

    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा
    • TN15TN15
    • November 25, 2026

    भारत में महिलाओं में एनीमिया यानी खून की…

    Continue reading
    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…
    • TN15TN15
    • November 24, 2026

    कभी-कभी सबसे ज्यादा दर्द वही लोग सहते हैं,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    • By TN15
    • November 25, 2026
    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    • By TN15
    • November 25, 2026
    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि

    • By TN15
    • November 25, 2026
    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि

    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    • By TN15
    • November 24, 2026
    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …