सुप्रीम कोर्ट ने सहकारिता मंत्रालय को दी 5000 करोड़ रुपए निकालने की अनुमति 

सहारा के खिलाफ चल आ रहे आंदोलन ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को सहारा सेबी विवाद में जमा पैसे से 5000 करोड़ निकालने की अनुमति सहकारिता मंत्रालय को दे दी गई है। इस पैसे से सहारा कॉपरेटिव सोसायटी के निवेशकों के भुगतान के लिए एक प्रतिनिधि नियुक्त किया जाएगा। इस प्रतिनिधि की निगरानी में ही वास्तविक निवेशकों का भुगतान होगा। दिल्ली हाईकोर्ट और तेलंगाना हाईकोर्ट को अपने मैटर को 6 माह के अंदर निपटारे करने का आदेश दिया गया।
दरअसल हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह के वित्त मंत्रालय और एमसीए को साथ लेकर एक बैठक करने की खबर तेजी से चली थी। सुप्रीम कोर्ट का सहकारिता मंत्रालय को 5000 करोड़ रुपए देने की अनुमति उसी कवायद का परिणाम बताया जा रहा है।

दरअसल सहारा पर निवेशकों को दो लाख करोड़ से ऊपर का भुगतान है। सहारा के खिलाफ बड़े स्तर पर आंदोलन चल रहा है। एक और जहां ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा सहारा के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ रहा है वहीं ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार ने राष्ट्रीय स्तर पर मोर्चा खोल रखा है।
14 मार्च को मध्य प्रदेश की विधानसभा घेराव में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के शामिल होने की वजह से बीजेपी में हड़कंप है। बीजेपी को डर सता रहा है कि यदि देशभर में सहारा के साथ ही दूसरी ठगी कंपनियों के निवेशकों के प्रोटेस्ट में यदि कांग्रेस शामिल हो गई तो निवेशकों की सहानुभूति कांग्रेस बटोर ले जाएगी। वैसे भी मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं।
सुप्रीम कोर्ट के सहकारिता मंत्रालय को 5000 करोड़ रुपए सहारा सेबी के खाते से निकालने की अनुमति के बाद अब केंद्र सरकार पर और पैसा निकालने का दबाव बन गया है। ऐसे में एक ओर जहां विपक्ष निवेशकों और जमाकर्ताओं के आंदोलन को समर्थन देगा वहीं सत्ता पक्ष भी उनका भुगतान कराने के लिए प्रयास करेगा। वैसे भी पीएम मोदी मामले को पकाकर खेल खेलने में माहिर हैं।
  • Related Posts

    ओपी श्रीवास्तव सहारा समूह की विदेशी संस्थाओं का भी डायरेक्टर : सतीश चतुर्वेदी 
    • TN15TN15
    • January 27, 2026

    भोपाल। संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय…

    Continue reading
    नेताओं और अभिनेताओं के बलबूते सुब्रत राय ने ठगा जनता को ?
    • TN15TN15
    • January 15, 2026

    जब सुब्रत रॉय सहारा के बेटे की शादी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?